Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सेंसेक्स में 200 अंक की तेजी:79,350 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 100 अंक चढ़ा; ऑटो और एनर्जी शेयर्स में खरीदारी

    16 hours ago

    शेयर बाजार में आज यानी 5 मार्च को बढ़त है। सेंसेक्स 200 अंक की तेजी के साथ 79,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की बढ़त है। ये 24,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो और एनर्जी शेयर्स ज्यादा बढ़त है। कच्चा तेल 4 दिन में 15% चढ़ा ब्रेंट क्रूड में आज करीब 1% की तेजी है। ये 83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। बीते 4 दिन में इसके दाम करीब 15% चढ़ चुके हैं। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जो सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है। अन्य शहरों में भी इसी तरह कीमतें बढ़ सकती है। एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का बाजार 10% चढ़ा अमेरिकी बाजार में 4 मार्च को रही बढ़त कल सेंसेक्स 1123 अंक गिरकर बंद हुआ था इससे पहले कल यानी 4 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1123 अंक या 1.40% गिरकर 79,116 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 385 अंक या 1.55% टूटा है। ये 24,480 के स्तर पर आ गया। मेटल और बैंक शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे थे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर टीम ने जय शाह से मुलाकात की:राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा देने पर आभार जताया, BCCI ने फोटोज शेयर किए
    Next Article
    What Is Prediabetes? Early Warning Signs, Blood Sugar Levels And How To Prevent Diabetes

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment