Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सेंसेक्स में 1600 अंक की गिरावट:72,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 500 अंक टूटा; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

    9 hours ago

    शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,600 अंक की गिरावट के साथ 72,900 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 500 अंक की गिरावट है, ये 22,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, ऑटो, FMCG और IT शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में आज गिरावट है। बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें… एशियाई बाजार में गिरावट अमेरिकी बाजार में 20 मार्च को गिरावट रही क्रूड की कीमतें 1% बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल हुईं अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेट क्रूड आज 1% से ज्यादा बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 156 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर 93.86 पर पहुंचा खाड़ी देशों में जारी ईरान की जंग से आज शुक्रवार को बाजार खुलते ही रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। रुपया डॉलर के 33 पैसे गिरकर मुकाबले 93.86 के स्तर पर आ गया है। भारतीय बाजार में FIIs की बिकवाली विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) ने 20 मार्च को ₹5,518 करोड़ की नेट बिकवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने इस दौरान ₹5,706 करोड़ की खरीदारी की। अब तक मार्च में FIIs ₹86,780 करोड़ निकाल चुके हैं। वहीं DIIs ने ₹101,168 करोड़ की खरीदारी की है। शुक्रवार को बाजार में रही थी तेजी इससे पहले शुक्रवार यानी 20 मार्च को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 325 अंक (0.44%) चढ़कर 74,532 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 112 अंक (0.49%) की तेजी रही, यह 23,114 पर बंद हुआ था।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Why is stock market down today? Rs 5 lakh crore wiped out! BSE Sensex crashes over 1,500 points - top reasons for fall
    Next Article
    धुरंधर-2 ने 4 दिन में ₹750 करोड़ कमाए:रविवार को ₹114 करोड़ की कमाई; शाहरुख की 'पठान' और राजामौली की 'RRR' का रिकॉर्ड तोड़ा

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment