Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सेंसेक्स 800 अंक चढ़कर 73,500 पर आया:निफ्टी में भी 250 अंकों की तेजी; बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

    13 hours ago

    शेयर बाजार में आज यानी 24 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 800 अंक (1.10%) की तेजी के साथ 73,500 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 250 अंक (1.09%) की तेजी है, ये 22,750 पर पहुंच गया है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी है। बाजार बढ़ने की बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरानी पावर प्लांट्स पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया है। ट्रम्प ने यह फैसला पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत के बाद लिया है। इससे बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बने हैं। अब ग्लोबल मार्केट, क्रूड ऑयल और रुपए का हाल जानें… 1. एशियाई बाजार में भी तेजी 2. अमेरिकी बाजार में 23 मार्च को तेजी रही 3. क्रूड की कीमतें 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल हुईं अमेरिका और इजराइल की ईरान के साथ जारी जंग में 5 दिन के पॉजे के बीच आज कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। ब्रेंट क्रूड आज 4% बढ़कर 104 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं इंडियन बास्केट की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई हैं। कल जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टालने की बात कही थी तो कच्चा तेल 113 डॉलर से घटर 100 डॉलर के भी नीचे आ गया था। हालांकि आज फिर इसमें तेजी है। 4. डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे चढ़कर 93.64 पर खुला भारतीय रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे चढ़कर 93.64 पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 93.98 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार में डॉलर की कमजोरी का असर रुपए पर दिख रहा है। सेंसेक्स कल 1837 अंक गिरकर 72,696 पर बंद हुआ था शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 1837 अंक (2.46%) की गिरावट के साथ 72,696 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 602 अंक (2.60%) की गिरावट रही, ये 22,513 पर बंद हुआ। बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।
    Click here to Read More
    Previous Article
    देहरादून में B.Tech करने आए यूपी के छात्र की हत्या:खाने के दौरान बहस हुई तो फावड़ा सिर पर मारा; तीन स्टूडेंट गिरफ्तार
    Next Article
    Gold Prices Tumble As Iran Denies US Talks (March 24), Check 22K & 24K Rates Per Gram In Cities

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment