Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सेंसेक्स 1600 अंक गिरकर 75,100 पर आया:निफ्टी में 500 अंकों की गिरावट; बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

    4 days ago

    शेयर बाजार में आज यानी 19 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1600 अंक (2.01%) गिरकर 75,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 500 अंक (2.08%) की गिरावट है, यह 23,300 से नीचे आ गया है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयरों में बिकवाली है। HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती का इस्तीफा, शेयर 5% गिरा HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती ने बुधवार देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस वजह से आज इसके शेयर में करीब 5% की गिरावट है। ये 38 रुपए गिरकर 804 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। चक्रवर्ती ने बैंक के कामकाज के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए हैं। अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए लिखा- "पिछले दो साल के दौरान मैंने बैंक के भीतर कुछ ऐसी घटनाओं और तौर-तरीकों को देखा है, जो मेरे व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता से मेल नहीं खाते। चक्रवर्ती के जाने के बाद रिजर्व बैंक की मंजूरी से केकी मिस्त्री को 19 मार्च 2026 से तीन महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है। केकी मिस्त्री फिलहाल बैंक के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे। वे HDFC लिमिटेड के बैंक में विलय से पहले उसके वाइस चेयरमैन और CEO रह चुके हैं। एशियाई बाजार में भी गिरावट अमेरिकी बाजार में 18 मार्च को गिरावट रही सेंसेक्स कल 633 अंक चढ़कर 76,704 पर बंद हुआ था शेयर बाजार में कल यानी 18 मार्च को तेजी रही थी। सेंसेक्स करीब 633 अंक (0.83%) चढ़कर 76,704 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 197 अंक (0.83%) की तेजी रही, यह 23,778 के स्तर पर पहुंच गया है। आज IT और रियल्टी शेयरों में खरीदारी दिखी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Qatar news: Iran missile hits Ras Laffan, world’s largest LNG hub - Watch
    Next Article
    मेसी ने 900 गोल का आंकड़ा छुआ:रोनाल्डो के क्लब में शामिल, 1142 मैच में हासिल की उपलब्धि; इंटर मियामी कॉन्काकैफ कप से बाहर

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment