Search

    Language Settings
    Select Website Language

    सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 73,700 पर आया:निफ्टी में भी 350 अंकों की तेजी; बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

    4 days ago

    शेयर बाजार में आज यानी 24 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स 1000 अंक (1.33%) की तेजी के साथ 73,700 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 350 अंक (1.62%) की तेजी है, ये 22,870 पर पहुंच गया है। आज बैंकिं और ऑटो शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी है। बाजार बढ़ने की बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया है। ट्रम्प ने यह फैसला पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत के बाद लिया है। इसके बाद बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बने हैं। एशियाई बाजार में भी गिरावट अमेरिकी बाजार में 23 मार्च को तेजी रही सेंसेक्स कल 1837 अंक गिरकर 72,696 पर बंद हुआ था शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 1837 अंक (2.46%) की गिरावट के साथ 72,696 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 602 अंक (2.60%) की गिरावट रही, ये 22,513 पर बंद हुआ। बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Chaitra Navratri 2026: Bollywood Divas Inspired Red Sarees Perfect For Navratri Celebrations
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:नवरात्रि में बढ़ी वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं की संख्या, 6 दिन में 2 लाख से ज्यादा भक्तों दर्शन किए

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment