Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 82,600 पर आया:निफ्टी भी फ्लैट, 25,430 के करीब कारोबार कर रहा; आईटी शेयरों में बिकवाली

    11 hours ago

    सेंसेक्स आज यानी शुक्रवार 20 फरवरी को 100 अंक चढ़कर 82,600 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी लगभग फ्लैट है। ये 25,430 के स्तर पर है। आज के कारोबार में आईटी शेयरों में बिकवाली है। वहीं सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी है। एशियाई मार्केट में मिला-जुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 19 फरवरी को गिरावट विदेशी निवेशकों ने 1,154 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे विदेशी निवेशकों (FII) ने 19 फरवरी को 880 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 596 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 1,076 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इस दौरान DIIs ने 11,474 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे। क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी का IPO 23 फरवरी से ओपन होगा रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 23 फरवरी को खुलेगा। निवेशक 25 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आ रही है। कल सेंसेक्स 1236 अंक गिरकर बंद हुआ था शेयर बाजार में कल यानी 19 फरवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 1236 अंक (1.48%) की गिरावट के साथ 82,498 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 365 अंक (1.41%) की गिरावट रही, ये 25,454 के स्तर पर बंद हुा। ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयर्स ज्यादा टूटे हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    पंजाब कांग्रेस प्रधान के 12x5=48 बयान पर बना गाना:सिंगर पिंदे शाह ने गाया, ‘मैं दारू पीके भी नहीं कैहंदा’, 2 दिन में 50 हजार व्यूज मिले
    Next Article
    मैथिली ठाकुर ने विधानसभा वाली स्पीच वायरल- लालू की तुलना धृतराष्ट्र से, तेजस्वी को बताया दुर्योधन

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment