Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सूर्या-गंभीर वर्ल्डकप ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे:अभिषेक शर्मा ने वैष्णों देवी के दर्शन किए; हनुमान मंदिर जाने पर कीर्ति आजाद ने सवाल उठाया था

    10 hours ago

    भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने भगवान गणेश के दर्शन कर टीम की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। इससे पहले 8 मार्च को चैंपियन बनने के बाद उन्होंने ट्रॉफी के साथ अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में भी दर्शन किए थे। खिलाड़ियों के मंदिर जाने पर पूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद कीर्ति आजाद ने सवाल भी उठाए थे। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा भी 13 मार्च को जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे और माता रानी के दर्शन करके आशीर्वाद लिया। अभिषेक ने फोटोज पोस्ट कीं टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक ने अपनी यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं और कैप्शन लिखा जय माता दी। फोटोज में वे सफेद कुर्ता-पायजामा पहने, माथे पर तिलक लगाए और हाथ जोड़कर दर्शन करते नजर आए। फाइनल में 52 रन की पारी खेली अभिषेक ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में अहम भूमिका निभाई थी। फाइनल से पहले के मैचों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और लगातार 3 बार शून्यू पर आउट हुए। हालांकि खिताबी मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी की। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में उन्होंने महज 21 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। भारत तीसरी बार चैंपियन बना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला गया था। इसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन के अंतर से हराया और अपना टाइटल डिफेंड किया था। टीम इंडिया ने तीसरी बार यह टूर्नामेंट जीता था। ------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दूसरा वनडे- पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 128 रन से हराया पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 128 रन से हराया दिया है। इस जीत से टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को मीरपुर में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Aries, Weekly Horoscope, March 15 to March 21, 2026: Week brings social recognition
    Next Article
    एआई बेस्ड विजुअल सिस्टम इमारतों के अंदर का नेविगेशन बताएगा:GPS का विकल्प खोजने की दौड़, 3 नई तकनीक पर जोर

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment