Search

    Language Settings
    Select Website Language

    सरकार से 2.38 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को मंजूरी:एयरफोर्ट को S-400 मिसाइल सिस्टम और सेना को धनुष गन मिलेंगी

    18 hours ago

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में करीब 2.38 लाख करोड़ रुपए के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें सेना, वायुसेना और तटरक्षक बल के लिए कई अहम सिस्टम और प्लेटफॉर्म शामिल हैं। भारतीय सेना के लिए एयर डिफेंस ट्रैक्ड सिस्टम, आर्मर पियर्सिंग टैंक गोला-बारूद, हाई कैपेसिटी रेडियो रिले, धनुष गन सिस्टम और रनवे इंडिपेंडेंट एरियल सर्विलांस सिस्टम को मंजूरी मिली। एयर डिफेंस ट्रैक्ड सिस्टम से रियल-टाइम एयर डिफेंस कंट्रोल मिलेगा। हाई कैपेसिटी रेडियो रिले से सुरक्षित और भरोसेमंद कम्युनिकेशन सुनिश्चित होगा। धनुष गन सिस्टम से लंबी दूरी पर अधिक सटीकता के साथ हमला संभव होगा। सर्विलांस सिस्टम से निगरानी क्षमता बढ़ेगी। टैंक गोला-बारूद से एंटी-टैंक क्षमता मजबूत होगी। वायुसेना के लिए बड़े फैसले भारतीय वायुसेना के लिए मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, S-400 मिसाइल सिस्टम, रिमोटली पायलटेड स्ट्राइक एयरक्राफ्ट और Su-30 इंजन ओवरहाल को मंजूरी दी गई। नए ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट AN-32 और IL-76 की जगह लेंगे। S-400 सिस्टम लंबी दूरी के हवाई खतरों से सुरक्षा देगा। ड्रोन स्ट्राइक एयरक्राफ्ट से ऑपरेशनल और सर्विलांस क्षमता बढ़ेगी। Su-30 इंजन अपग्रेड से विमानों की लाइफ बढ़ेगी। इंडियन कोस्ट गार्ड को भी मजबूती इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए हेवी ड्यूटी एयर कुशन व्हीकल्स (होवरक्राफ्ट) को मंजूरी दी गई है। इनका उपयोग तटीय गश्त, सर्च एंड रेस्क्यू और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट में किया जाएगा। रिकॉर्ड स्तर पर रक्षा खरीद मंजूरी वित्त वर्ष 2025-26 में DAC अब तक 55 प्रस्तावों को मंजूरी दे चुका है, जिनकी कुल लागत 6.73 लाख करोड़ रुपए है। इसी अवधि में 503 रक्षा अनुबंध भी साइन किए गए, जिनकी कीमत 2.28 लाख करोड़ रुपए है। सरकार के अनुसार, यह किसी एक वित्त वर्ष में अब तक का सबसे बड़ा रक्षा खरीद और मंजूरी का आंकड़ा है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Iran war tests MAGA's 'America first' credo • FRANCE 24 English
    Next Article
    Rubio Is Expected to Press G7 Allies Over Strait of Hormuz During Meeting

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment