Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सरकार ने बताया- सेंट्रल फोर्स में 93 हजार पद खाली:CRPF में सबसे ज्यादा 27 हजार; 5 साल में CAPF में इस्तीफे 86% बढ़े

    9 hours ago

    केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) और असम राइफल्स में कुल 93,139 पद खाली हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में 28,342, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में 27,400, सीमा सुरक्षा बल (BSF) में 14,531, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) में 12,333, सशस्त्र सीमा बल (SSB) में 6,784 और असम राइफल्स में 3,749 पद खाली हैं। राय ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया तेज करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इनमें कर्मचारी चयन आयोग के जरिए हर साल कांस्टेबल भर्ती, प्रमुख रैंकों के लिए नोडल बल की व्यवस्था और शारीरिक परीक्षण में रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान तकनीक का उपयोग शामिल है। सरकार के मुताबिक CAPF में इस्तीफों की संख्या बढ़ी है। 2021 में 1,255 के मुकाबले 2025 में 2,333 कर्मियों ने इस्तीफा दिया, यानी करीब 86 फीसदी बढ़ोतरी हुई। वहीं सुसाइड, आपसी हत्या और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के मामलों में कमी दर्ज की गई है। भारत टैक्सी से 4 लाख से ज्यादा ड्राइवर जुड़े सहकारी क्षेत्र की भारत टैक्सी राइड-हेलिंग सेवा को अगले 2 से 3 वर्षों में सभी बड़े शहरों तक विस्तार दिया जाएगा। सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल ने कहा कि यह सेवा फिलहाल दिल्ली-एनसीआर और गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, सोमनाथ और द्वारका में संचालित हो रही है। अब तक 4 लाख ड्राइवर जुड़ चुके हैं। गडकरी बोले- सूरत से कुरनूल तक ग्रीन एक्सप्रेसवे बनेगा सरकार सूरत से नासिक, अहमदनगर और सोलापुर होते हुए कुरनूल तक ग्रीन एक्सप्रेसवे बनाएगी। इससे दिल्ली-चेन्नई दूरी 320 किमी घटेगी। गडकरी ने कहा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पूरा होने पर दिल्ली-मुंबई यात्रा भी लगभग 12 घंटे में संभव होगी। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, शाह बोले- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे लोकसभा में बुधवार को स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने वाला अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया। गृह मंत्री अमित शाह ने 56 मिनट तक प्रस्ताव पर सरकार की तरफ से जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Scorpio Forecast March 12, 2026: Horoscope warns of conflict and spending; health needs care
    Next Article
    NIMS set for major upgrade with 2,000 more beds

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment