Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    स्पीकर प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को हाईकोर्ट का नोटिस:चुनाव के दौरान नॉमिनेशन में गलत जानकारी देने का आरोप

    9 hours ago

    पटना हाईकोर्ट ने पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। जिन विधायकों को नोटिस जारी किया गया है उनमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव, पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, विधायक चेतन आनंद और गोह से राजद विधायक अमरेंद्र प्रसाद समेत अन्य विधायक शामिल हैं। इन विधायकों पर चुनाव के दौरान वोट चोरी करने और नॉमिनेशन के दौरान चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों ने जीते हुए विधायकों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता बरती गई और नामांकन के समय दाखिल किए गए शपथपत्र में तथ्यों को छुपाया गया या गलत जानकारी दी गई। इन याचिकाओं पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सभी संबंधित विधायकों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिए हैं। अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए विचाराधीन रखा है। अब अगली सुनवाई में अदालत संबंधित पक्षों के जवाब और साक्ष्यों के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय करेगी। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Why is stock market down today? Nifty50 goes below 25,600; BSE Sensex down over 80 points - top reasons for crash
    Next Article
    Galgotias Rep Neha Singh's "Open To Work" LinkedIn Pic Viral After Robot Row

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment