Search

    Language Settings
    Select Website Language

    सोना ₹549 सस्ता, ₹1.47 लाख पर आया:चांदी ₹3,727 बढ़कर ₹2.34 लाख पर पहुंची, ईरान जंग का असर

    1 week ago

    सोने की कीमत में आज 20 मार्च को मामूली गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 549 रुपए घटकर 1.47 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 3,727 रुपए बढ़कर 2.34 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत 2.30 लाख रुपए किलो थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना 8 दिन में 12,963 और चांदी 34,701 सस्ती हुई है। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ऑल टाइम हाई से 1.33 लाख रुपए गिरी चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 20,407 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 46 दिन में चांदी 1.37 लाख रुपए सस्ती हो गई है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Did Iran Hit A US F-35? ‘First Strike’ Claim Explained & Why It Matters
    Next Article
    गुजरात में गैस की किल्लत, प्रवासी मजदूर गांव लौट रहे:लोग बोले- सिलेंडर ₹5 हजार में मिल रहा, फ्लैट में चूल्हा नहीं जला सकते

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment