Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सोना ₹1.57 लाख पर पहुंचा, दो दिन में ₹7,879 महंगा:चांदी ₹18,497 बढ़कर ₹2.82 लाख/किलो, 2 दिन में दाम में ₹22,962 का इजाफा

    1 month ago

    सोने-चांदी के दाम में आज यानी 4 फरवरी को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 5,096 रुपए बढ़कर 1,56,625 रुपए हो गया है। इससे पहले ये 1,51,529 रुपए पर था। सोना दो दिन में 7,879 रुपए महंगा हुआ है। चांदी की कीमत आज 18,497 रुपए बढ़कर 2,82,462 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2,63,965 रुपए थी। दो दिन में ये 22,962 रुपए बढ़ चुकी है। वहीं सर्राफा बाजार में सोने ने 29 जनवरी को 1,76,121 और चांदी ने 3,85,933 रुपए का हाई बनाया था। 3 दिन बढ़ने के बाद लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी में तेजी सोने-चांदी के दाम में लगातार दो दिन से बढ़त है। हालांकि इससे पहले 30 जनवरी,1 और 2 फरवरी को इनकी कीमत में गिरावट देखने को मिली थी। ये गिरावट मुनाफा वसूली के कारण आई थी। अब लोग वापस सोने-चांदी में खरीदारी कर रहे हैं। सस्ते दामों पर खरीदारी कर रहे लोग एकसपर्ट्स के अनुसार बीते दो दिनों से पहले पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई थी, जिसमें सोना करीब 15% तक नीचे आ गया था। लेकिन अब जैसे ही कीमतें स्थिर हुईं, निवेशक अब कम दामों पर खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि अभी सोने-चांदी में एकमुश्त निवेश से बचना चाहिए और धीरे-धीरे निवेश करना चाहिए। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Orchid Security Introduces Continuous Identity Observability for Enterprise Applications
    Next Article
    Video: Cluster Of Gas-Filled Balloons Explodes In Mumbai Lift, 3 Injured

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment