Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सोने एक दिन में ₹8,000 और चांदी ₹13,000 सस्ती:ईरान जंग से सेंसेक्स में 1837 अंक की गिरावट, 14kg सिलेंडर को 10kg करने की खबर अफवाह

    9 hours ago

    कल की बड़ी खबर सोना-चांदी की कीमत से जुड़ी रही। IBJA के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹7,649 घटकर ₹1.40 लाख पर आ गया। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत ₹13,104 गिरकर ₹2.19 लाख पर आ गई। पेट्रोलियम मंत्रालय ने 14.2 किलो वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर में 10 किलो गैस भरकर देने की खबर को अफवाह बताया है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. सोने में आज ₹8 हजार, चांदी में ₹13 हजार गिरावट: ईरान जंग से 24 दिन में सोना ₹20 हजार सस्ता, चांदी ₹47 हजार नीचे आई सोने-चांदी की कीमतों में 23 मार्च को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना सुबह 12,077 रुपए घटकर 1.35 लाख रुपए पर खुला, लेकिन शाम को 7,649 रुपए की गिरावट के साथ 1.40 लाख रुपए पर बंद हुआ। इससे पहले इसकी कीमत 1.47 लाख थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत सुबह 30,864 रुपए घटकर 2.01 लाख रुपए पर खुली, लेकिन शाम को 17,760 रुपए की रिकवरी के बाद 13,104 रुपए की गिरावट के साथ 2.19 पर बंद हुई। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2.32 लाख रुपए किलो थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. 14kg सिलेंडर को 10kg करने की खबर अफवाह: पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- सप्लाई पूरी तरह नॉर्मल, होर्मुज से दो और LPG गैस टैंकर रवाना पेट्रोलियम मंत्रालय ने 14.2 किलो वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर में 10 किलो गैस भरकर देने की खबर को अफवाह बताया है। मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि घरेलू LPG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में मंत्रालय ने ये भी बताया कि, होर्मूज रूट पार कर दो टैंकर 92,700 मीट्रिक टन गैस लेकर भारत की ओर रवाना हो गए हैं। इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सरकारी तेल कंपनियां (OMCs) 14.2 किलो वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर में 10 किलो गैस भरकर देने की तैयारी कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सेंसेक्स 1837 अंक गिरकर 72,696 पर बंद: निफ्टी भी 602 अंक टूटा, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही शेयर बाजार में सोमवार 23 मार्च को बड़ी गिरावट रही। सेंसेक्स 1837 अंक (2.46%) की गिरावट के साथ 72,696 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 602 अंक (2.60%) की गिरावट रही, ये 22,513 पर बंद हुआ। आज बैंकिंग, ऑटो, मेटल और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
    Click here to Read More
    Previous Article
    VCK seeks double-digit seats, Rajya Sabha seat from DMK amid Tamil Nadu assembly polls
    Next Article
    Middle East conflict: Iran Intensifies Strikes Amid Ceasefire Claims by Donald Trump

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment