Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज लॉन्च, कीमत ₹87,999 से शुरू:प्राइवेसी ऑन करते ही साइड से नहीं कंटेंट दिखेगा, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे

    1 day ago

    साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने अपनी सबसे पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी S26 भारत सहित ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दी है। इसमें गैलेक्सी S26 अल्ट्रा, गैलेक्सी S26+ और गैलेक्सी S26 शामिल हैं। इनकी कीमत 87,999 रुपए से शुरू होती है, जो 1,89,999 रुपए तक जाती है। वहीं, गैलेक्सी बड्स 4 सीरीज भी लॉन्च की गई है। सभी डिवाइस की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। 11 मार्च से इनकी सेल शुरू होगी। अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर स्थित सैन होजे SAP सेंटर में बुधवार रात (26 फरवरी) हुए इवेंट में कंपनी ने S26 अल्ट्रा स्मार्टफोन को खास प्राइवेसी फीचर्स के साथ पेश किया है। इसमें प्राइवेसी डिस्प्ले, प्राइवेसी अलर्ट्स, प्राइवेट एल्बम, एडवांस्ड नॉक्स प्रोटेक्शन और कॉल स्क्रीनिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा तीनों स्मार्टफोन्स में क्रिएटिव स्टूडियो, फोटो असिस्ट, ऑडियो इरेजर और ऑटो ट्रिम और नोट समरी, चैट असिस्ट, रियल-टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेशन, सर्कल टू सर्च जैसे एडवांस्ड AI फीचर्स को अपग्रेड किया गया है। S26 सीरीज के स्मार्टफोन्स में 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। S26 अल्ट्रा के मुख्य प्राइवेसी फीचर्स 1. प्राइवेसी डिस्प्ले डिस्प्ले के पिक्सल इस तरह से लाइट छोड़ते हैं, कि सामने से देखने वाले को सब साफ दिखता है, लेकिन साइड से देखने वाले को स्क्रीन काली या धुंधली दिखती है। आप इसे सेटिंग्स से या पावर बटन को दो बार दबाकर तुरंत ऑन/ऑफ कर सकते हैं। आप चाहें तो अपनी पसंद के एप को भी इस फीचर से प्रोटेक्ट कर सकते हैं। इसके दो मोड हैं… 2. प्राइवेसी अलर्ट्स सैमसंग ने इसमें AI और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया है। अगर कोई एप आपकी मर्जी के बिना बैकग्राउंड में आपकी लोकेशन, कॉल लॉग्स या कॉन्टैक्ट्स एक्सेस करने की कोशिश करता है, तो फोन आपको तुरंत 'रियल-टाइम अलर्ट' देगा। 3. एडवांस्ड नॉक्स प्रोटेक्शन 4. प्राइवेट एल्बम अब गैलरी में ही एक खास 'प्राइवेट एल्बम' का फीचर दिया गया है। इसमें आप अपनी पर्सनल फोटो और वीडियो को अलग फोल्डर बनाए बिना या सैमसंग अकाउंट में लॉग-इन किए बिना सीधे छुपा सकते हैं। यह नॉक्स सुरक्षा से लॉक रहता है। 5. कॉल स्क्रीनिंग AI की मदद से यह फीचर अनजान कॉल करने वालों की पहचान करता है और उनकी कॉल उठाने से पहले ही आपको बता देता है कि वे किस काम के लिए फोन कर रहे हैं। इससे स्पैम कॉल्स से आपकी प्राइवेसी बनी रहती है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    ₹590 करोड़ रुपए के फ्रॉड के 4 किरदार:IDFC बैंक मैनेजर मास्टरमाइंड, रिलेशनशिप मैनेजर की पत्नी व साले के नाम फर्जी कंपनी; 300 करोड़ ट्रांसफर
    Next Article
    Available: ova the counter

    Related तकनीकी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment