SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    साल का आखिरी चंद्रग्रहण खत्म:3 घंटे 28 मिनट चला, 82 मिनट तक ब्लड मून रहा; तमिलनाडु से शुरू हुआ था

    2 days ago

    साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण 3 घंटे 28 मिनट बाद खत्म हो गया है। ग्रहण रविवार रात 9:56 बजे शुरू हुआ, जो 1:28 बजे तक रहा। भारत में तमिलनाडु से चंद्रग्रहण की शुरू हुआ था। इसे पूरे देशभर में देखा गया। रात 11 बजे से 12:23 तक 82 मिनट पूर्ण चंद्रग्रहण रहा। इस दौरान पृथ्वी सूर्य और चांद के बीच आई, जिससे चांद पर उसकी छाया पड़ी और चांद लाल-नारंगी रंग का दिखाई दिया। इसे ही ब्लड मून कहा जाता है। साल 2022 के बाद भारत में दिखने वाला यह सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण है। 27 जुलाई, 2018 के बाद यह पहली बार था जब ग्रहण को देश के सभी हिस्सों से देखा गया। इसे सीधे आंखों से देखा जा सका। इसके लिए किसी चश्मे या फिल्टर की जरूरत नहीं थी। कई लोगों ने दूरबीन या टेलिस्कोप से इसे साफ देखा। देशभर से चंद्रग्रहण की 5 तस्वीरें... ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई दिया ग्रहण भारत, एशिया, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और यूरोप समेत दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई दिया। विशेषज्ञों के अनुसार, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में सबसे देर तक और सबसे अच्छा देखने को मिला। वहां ग्रहण के समय चांद आसमान में ऊंचाई पर रहा। यूरोप और अफ्रीका में लोग इसे चांद निकलते समय थोड़े समय के लिए देख पाए। बैंकॉक में 12:30 से 1:52 बजे, बीजिंग और हांगकांग में 1:30 से 2:52 बजे, टोक्यो में 2:30 से 3:52 बजे और सिडनी में 3:30 से 4:52 बजे तक देखा गया। ग्रहण के मिनट-टु-मिनट अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं...
    Click here to Read more
    Prev Article
    Houthi Drone Hits Israeli Airport After Warning System Failure
    Next Article
    25 PHOTOS में साल का आखिरी चंद्रग्रहण:चांद 82 मिनट तक लाल-नारंगी दिखा; 3 घंटे 28 मिनट तक ग्रहण रहा

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment