Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक की खबरें गलत:परिवार ने बताया- वह पूरी तरह स्वस्थ, सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे

    12 hours ago

    फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को लेकर हाल ही में खबरें आईं कि उन्हें हार्ट अटैक के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन खबरों को गलत बताते हुए बुधवार को उनके परिवार ने बयान जारी कर कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं और सिर्फ रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मंगलवार को उनके 63वें जन्मदिन के दिन भंसाली को हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि परिवार ने अब हार्ट अटैक की बात की पुष्टि नहीं की। परिवार की तरफ से कहा गया, “संजय लीला भंसाली बिल्कुल ठीक हैं। वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। सभी के प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद।” फिल्म लव एंड वॉर पर काम कर रहे हैं बता दें कि संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी अगली फिल्म लव एंड वॉर पर काम कर रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आएंगे। गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरुआत विदु विनोद चोपड़ा के असिस्टेंट के रूप में की थी। डायरेक्शन में उनकी पहली फिल्म खामोशी: द म्यूजिकल रही, जिसे समीक्षकों ने सराहा था। वहीं, उन्हें पहचान फिल्म हम दिल दे चुके सनम से मिली थी। इसके बाद उनकी फिल्म देवदास आई, जो भी बड़ी हिट साबित हुई। भंसाली ने ‘ब्लैक’ जैसी संवेदनशील और प्रभावशाली फिल्म बनाई, जिसने कई पुरस्कार जीते। अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी स्टारर इस फिल्म ने 51वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में 11 नामांकन जीतकर इतिहास रचा था। इसे हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने गोलियों की रासलीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी ऐतिहासिक फिल्में भी बनाईं। इसके अलावा, 2024 में उन्होंने वेब सीरीज हीरामंडी के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Manual Processes Are Putting National Security at Risk
    Next Article
    सेमीफाइनल और फाइनल की टिकट बिक्री शुरू:पाकिस्तान की जीत-हार तय करेगी सेमीफाइनल-फाइनल का वेन्यू; जगह चेंज होने पर रिफंड होगा पैसा

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment