Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    संजू सैमसन 89 रन बनाकर आउट:टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर, अभिषेक-ईशान की भी फिफ्टी

    1 week ago

    टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय बैटर्स न्यूजीलैंड के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय टीम ने 15.1 ओवर में दो विकेट पर 203 रन बना लिए हैं। ईशान किशन क्रीज पर है। संजू सैमसन 46 बॉल पर 89 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जैमी नीशाम ने कोल मैकॉन्ची के हाथों कैच कराय। वे टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के मार्लोन सैमुअल के 85 रन का रिकॉर्ड तोड़ा। सैमसन ने लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक बनाया है। उनसे अभिषेक शर्मा 21 बॉल पर 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रचिन रवींद्र ने विकेटकीपर टिम साइफर्ट के हाथों कैच कराया। अभिषेक शर्मा 18 बॉल पर हाफ सेंचुरी लगाई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कप्तान मिचेल सैंटनर ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। कोल मैकॉन्ची की जगह जैकब डफी को मौका दिया है। वहीं, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मैच का स्कोरबोर्ड भारतीय पारी में बने खास रिकॉर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    संजू सैमसन टी-20 वर्ल्डकप फाइनल में हाईएस्ट स्कोरर:लगातार 3 छक्के मारकर कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, ईशान किशन की फिफ्टी
    Next Article
    CM ममता के धरने का तीसरा दिन:बोलीं- BJP पर एक देश, एक नेता-एक पार्टी का पागलपन सवार; पीएम-राष्ट्रपति की तस्वीर वाली बैनर दिखाया

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment