Search

    Language Settings
    Select Website Language

    रंधावा को लाल पगड़ी पहनाकर अंतिम विदाई:पत्नी एकटक देखती रही; CM बोले- CBI जांच नहीं कराएंगे; भुल्लर के विभाग चीमा-रवजोत को दिए

    4 days ago

    अमृतसर में सुसाइड करने वाले वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा का मंगलवार (24 मार्च) को अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें 10 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। इससे पहले जब डेडबॉडी घर पहुंची तो परिजन और दोस्त भावुक हो गए। अंतिम रस्में निभाई गईं। उन्हें लाल पगड़ी पहनाई। इस दौरान पत्नी मुंह की तरफ एक टक देखती रही। सुसाइड के चौथे दिन रंधावा के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। करीब साढ़े 4 घंटे पोस्टमॉर्टम चला। एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिविल अस्पताल में कार्रवाई की गई। साथ ही प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई। इस बीच पंजाब सरकार ने पोर्टफोलियो में फेरबदल किया। विवादों में घिरे लालजीत भुल्लर के इस्तीफे के बाद उनका ट्रांसपोर्ट विभाग वित्त मंत्री हरपाल चीमा को सौंप दिया गया है। वहीं, जेल विभाग की जिम्मेदारी डॉ. रवजोत को दी गई है। सरकार अब तक पोर्टफोलियो में 9 बार बदलाव कर चुकी है। वहीं, इस केस की जांच CBI को देने की बात पर CM भगवंत मान भड़क गए। चंडीगढ़ में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग और अमित शाह पर भी आरोप लगाकर लोग मर गए। तब किसने रिजाइन किया और कौन गिरफ्तार हुआ? CBI जांच से इनकार करते हुए CM ने कहा कि मिनिस्टर का रिजाइन हो गया। उसे अरेस्ट कर लिया। चीफ सेक्रेटरी को जांच के आदेश दिए हैं। नियमों के मुबाबिक कार्रवाई होगी। हमारे लिए मंत्री-संतरी एक समान हैं। अंतिम विदाई के PHOTOS… भुल्लर को कोर्ट में पेश किया जाएगा वहीं, आरोपी पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गुपचुप तरीके से जज के सामने पेश करने की चर्चा है। हालांकि, पुलिस इसमें कुछ खुलकर बात नहीं कर रही। डीसीपी रविंदरपाल ने पहले भुल्लर की रिमांड की भी पुष्टि की थी, लेकिन अब वह कह रहे हैं कि अभी पेश किया जाएगा। इधर, अमृतसर पुलिस इस मामले के आरोप पट्टी के विधायक व पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को अमृतसर कोर्ट में पेश करने वाली है। अफसर ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें आत्महत्या के लिए भुल्लर को ही जिम्मेदार ठहराया था। CM भगवंत मान ने प्रेस कॉफ्रेंस में ये बातें कहीं… भुल्लर की फरारी से गिरफ्तारी तक की इनसाइड स्टोरी:FIR दर्ज होते ही घर छोड़ा, पुलिस लोकेशन ट्रैक करती रही, CBI जांच संभव देख रास्ते में घेरा DM रंधावा की पत्नी का इंटरव्यू:उपिंदर बोलीं- सरकार भुल्लर की, पुलिस उनकी, भरोसा कैसे करूं, मुझे CBI जांच चाहिए पंजाब CM के दावों की भुल्लर ने हवा निकाली:मान बोले- इस्तीफा लिया, भुल्लर ने पोस्ट डाली- मैंने खुद दिया; गिरफ्तारी को भी बताया सरेंडर मामले में पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    When will Iran's regime fall? Here's what Mossad chief said
    Next Article
    मेटावर्स को ‘भविष्य’ बता रहे थे जुकरबर्ग, अब ‘अतीत’:अरबों डॉलर खर्च करने के बाद भी लोगों से दूर रही वर्चुअल दुनिया; 7.5 लाख करोड़ रु. गंवाए

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment