Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लड़ाकू हेलिकॉप्टर में को-पायलट बनीं:प्रचंड में उड़ान भरने वाली पहली प्रेसिडेंट होंगी, फायरिंग रेंज का लेंगी हवाई जायजा

    10 hours ago

    पाकिस्तान बॉर्डर के पास राजस्थान के पोकरण फील्ड फील्ड फायरिंग रेंज (जैसलमेर) में आज शाम एयरफोर्स का सबसे बड़ा युद्ध अभ्यास 'वायु शक्ति-2026' होगा। युद्ध अभ्यास में सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहेंगी। इससे पहले, राष्ट्रपति स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) 'प्रचंड' में उड़ान भरेंगी। वे देश की पहली राष्ट्रपति होंगी, जो प्रचंड में को-पायलट बनेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 9:15 बजे जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पहुंचीं। राष्ट्रपति थोड़ी देर में हेलिकॉप्टर प्रचंड के कॉकपिट में बैठेंगी। ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ हेलिकॉप्टर उड़ाएंगे। हेलिकॉप्टर में उड़ान के दौरान राष्ट्रपति सीमावर्ती क्षेत्रों और पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज का हवाई जायजा लेंगी। शाम को पोकरण में 'वायु शक्ति' का शौर्य प्रदर्शन हवाई उड़ान और सैन्य अधिकारियों से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति शाम को करीब 5 बजे पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचेंगी। यहां वे भारतीय वायुसेना के युद्ध अभ्यास 'वायु शक्ति-2026' की साक्षी बनेंगी। इसमें वायुसेना के लड़ाकू विमान अपनी मारक क्षमता और सटीक लक्ष्य भेदने के कौशल का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत सेना के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    More challans, same chaos: Is Hyderabad enforcement missing the point?
    Next Article
    Expelled From AIADMK, Panneerselvam Joins Rival DMK Ahead Of Assembly Polls

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment