Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रिपोर्ट: सऊदी ने ट्रम्प से कहा-ईरान पर हमले जारी रखें:मौजूदा सरकार को खत्म किया जाए, वह खाड़ी के लिए खतरा

    23 hours ago

    सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से ईरान पर हमले जारी रखने के लिए कहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच हालिया बातचीत में क्राउन प्रिंस ने कहा कि ईरान की मौजूदा सरकार को खत्म कर देना चाहिए। यह मिडिल ईस्ट को बदलने का अहम मौका है। रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि सऊदी ईरान को खाड़ी क्षेत्र के लिए खतरा मानता है। उसका मानना है कि इस खतरे को खत्म करने के लिए ईरान में सत्ता परिवर्तन जरूरी है। हालांकि, सऊदी सरकार ने इन दावों को खारिज किया है। उसने कहा कि उसकी आधिकारिक नीति अब भी इस संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान ढूंढने की है और वह किसी भी तरह के युद्ध विस्तार के पक्ष में नहीं है। ट्रम्प ने ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हालिया बातचीत के बाद 15 मुद्दों पर सहमति बनी है। इन मुद्दों की पूरी लिस्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने ईरान के पावर प्लांट पर हमले 5 दिन के लिए टाल दिए, जबकि इससे पहले होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे की चेतावनी दी थी। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि तेहरान और वॉशिंगटन के बीच कोई बातचीत नहीं हो रही है। वहीं, पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये के साथ मिलकर ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बातचीत की। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Allemagne: une baleine échouée peine à regagner les eaux profondes de la mer Baltique
    Next Article
    'I have an interest': Ganguly breaks silence on coaching future

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment