Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रामभद्राचार्य बोले- अगली बार धीरेंद्र शास्त्री की शादी में आऊंगा:छतरपुर के बागेश्वर धाम में 305 बेटियों का विवाह; संतों के साथ 9 देशों के राजदूत मौजूद

    18 hours ago

    छतरपुर के बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर रविवार को 305 जोड़ों के विवाह की रस्में चल रही हैं। अब से कुछ देर बाद फेरे होंगे। फिर विदाई के साथ इस तीन दिवसीय सामूहिक विवाह समारोह का समापन होगा। इससे पहले वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन को 30-30 की संख्या में मंच पर बुलाया गया। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने सभी जोड़ों से मुलाकात की। एक दूल्हा शास्त्री के पैरों में गिर गया। भावुक होकर आशीर्वाद लिया। वहीं, दूसरे दूल्हा-दुल्हन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के गले लगकर रोने लगे। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा- इस बार मैं 305 बेटियों की शादी में आया हूं। 29 जून से 13 जनवरी तक एकांतवास में रहूंगा। लगता है कि अगले साल मैं धीरेंद्र शास्त्री की शादी में आऊंगा। नेपाली जोड़ा भी लेगा सात फेरे सामूहिक विवाह समारोह में एक नेपाली जोड़ा भी शादी कर रहा है। नेपाली और भारतीय दोनों रीति-रिवाजों से रस्में हो रही है, जिसमें दोनों तरफ के पुजारी मौजूद हैं। नेपाल से आए 50 बाराती भी इस विवाह के साक्षी बन रहे हैं। कार्यक्रम में रामभद्राचार्य जी महाराज के साथ इंद्रेश उपाध्याय, अनिरुद्धाचार्य, हनुमान गढ़ी के राजूदास महाराज और दूसरे संत भी मौजूद हैं। अर्जेंटीना, चिली, पेरू, उरुग्वे, इक्वाडोर, कोलंबिया, पनामा, भारत और दक्षिण अफ्रीका के राजदूत भी शामिल हो रहे हैं। महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से सांसद नवनीत कौर राणा ने सभी जोड़ों को 11-11 हजार रुपए की राशि दी। बागेश्वर धाम की तरफ से इस आयोजन का यह लगातार सातवां साल है। तस्वीरों में देखिए विवाह समारोह… बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह समारोह के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    सोने की चेन में लगा रहे तेंदुए का नाखून:हिमाचल में बना स्टेटस सिंबल, ऊपरी शिमला में चल रहा ट्रेंड; ज्वेलर्स दूसरे राज्यों से कर रहे तस्करी
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप-USA ने नामीबिया को 200 रन का टारगेट दिया:मोनांक पटेल-संजय कृष्णमूर्ति की फिफ्टी, इरास्मस और माईबर्ग को 2-2 विकेट

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment