Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रिंकू के पिता नोएडा के अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर:क्रिकेटर टीम इंडिया को छोड़कर घर लौटे; जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना मुश्किल

    11 hours ago

    भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें गंभीर हालत में नोएडा के एक यथार्थ हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। इधर, रिंकू सिंह टीम इंडिया को छोड़कर चेन्नई से घर अलीगढ़ लौट गए हैं। BCCI के सूत्रों ने बताया कि परिवार में मेडिकल इमरजेंसी की वजह से रिंकू को घर लौटना पड़ा। एजेंसी के मुताबिक, रिंकू के पिता खानचंद सिंह नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर है। भारत को अब 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलना है। लेकिन, इस मैच में रिंकू का खेलना तय नहीं है। पिता को फोर्थ स्टेज का लिवर कैंसर है क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह को चौथे चरण का लिवर कैंसर है। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद घरवालों ने उन्हें ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा वन स्थित यथार्थ अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल के अनुसार, खानचंद सिंह की हालत गंभीर होने के कारण तत्काल इलाज की जरूरत थी। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए है। पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह सुबह करीब 10 बजे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अपने पिता का हालचाल जाना और डॉक्टरों से इलाज के बारे में पूछा। रिंकू ने कई घंटे पिता के साथ बिताए। ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का मुकाबला गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। रिंकू ने मंगलवार को ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया, जबकि टीम के अन्य खिलाड़ी नेट्स पर मौजूद रहे। भारत के लिए यह मुकाबला काफी अहम है, क्योंकि भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच बड़े अंतर से जीतना है। जिम्बाब्वे इस टूर्नामेंट में अच्छा खेली है। वह 2 उलटफेर भी कर चुकी है। वर्ल्ड कप के 5 मैच में 24 रन ही बना सके रिंकू रिंकू सिंह भारतीय टीम में छठे या सातवें नंबर पर बैटिंग करते हैं। उन्हें टीम फिनिशर के तौर पर इस्तेमाल करती है। हालांकि, मौजूदा वर्ल्ड कप रिंकू के लिए अच्छा नहीं रहा है। वे इस टूर्नामेंट में 5 मैच में 24 रन ही बना सके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में तो वे खाता भी नहीं खोल सके थे। टूर्नामेंट में उनका स्कोर क्रमश: 6, 1, 11, 6 और 0 रहा है। रिंकू पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ वे नाबाद रहे थे। पिता गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे क्रिकेटर रिंकू का बचपन काफी कठिनाई भरा रहा है। KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था- परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते, जब कोई नहीं मिलता तो डंडे से पीटते थे। हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। सभी ने पापा को भी सपोर्ट किया और जहां भी मैच होते तो सारे भाई एक साथ ही खेलने जाते थे। मोहल्ले में 6-7 और लड़के थे, जिनके साथ पैसे मिलाकर गेंद लाते थे। टेनिस और लेदर बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। UP के अलीगढ़ में मॉडर्न स्कूल से भी क्रिकेट खेला। इंटर स्कूल टूर्नामेंट में 32 बॉल पर 54 रन की नॉटआउट पारी खेली। शुरुआत में क्लब क्रिकेट खेलने का पैसा नहीं था तो सरकारी स्टेडियम में कार्ड बनवाकर प्रैक्टिस करता था। मैच खेलने के लिए पैसे लगते, घरवालों से मांगो तो कहते थे कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी थोड़ा सपोर्ट करती थीं। शहर के पास एक टूर्नामेंट हुआ, उसके लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने दुकान से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'क्रिकेटर रिंकू ने प्रपोज किया, वरना IAS से होती शादी':प्रिया सरोज बोलीं- आज तक हमारी डेट नहीं हुई; दोनों ने अनकहे किस्से सुनाए इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह और सपा की युवा सांसद प्रिया सरोज एक बार फिर अपनी लव स्टोरी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिंकू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों ने अपने रिश्ते की शुरुआत से लेकर शादी तक का सफर हल्के-फुल्के अंदाज में शेयर किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Indian-origin CEO asked to 'move to China' as he slams US for fighting to keep H-1B, O-1 visa holders out
    Next Article
    Horoscope Today: Daily astrological predictions for February 25, 2026

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment