Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राज्यसभा में मोदी की स्पीच के दौरान विपक्ष का हंगामा:विपक्ष ने नारे लगाए तो PM बोले- खड़गे को बैठकर नारा लगाने की अनुमति दें

    3 weeks ago

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। स्पीच के दौरान विपक्ष ने नारेबाजी शुरू की है। विपक्षी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी को बोलने दिया जाए, तानाशाही नहीं चलेगी। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि खड़गेजी की उम्र देखते हुए उन्हें बैठकर नारे लगाने की इजाजत दी जाए। PM गुरुवार शाम बजट सत्र के सातवें दिन गुरुवार को राज्यसभा में पहुंचे। NDA सांसदों ने मेज थप-थपाकर स्वागत किया। इससे पहले लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास हो गया। 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है। दरअसल, तीसरे पिछले तीन दिनों से चीन घुसपैठ, अमेरिका ट्रेड डील पर नेता विपक्ष राहुल के भाषण पर हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बार-बार रोकनी पड़ी है। इसके बाद मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मंत्रियों के एक समूह ने मुलाकात की थी, ताकि प्रधानमंत्री का जवाब तय समय पर हो सके। पीएम की लोकसभा में स्पीच टाली गई थी बुधवार शाम 5 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तब विपक्ष की महिला सांसदों ने सत्ताधारी नेताओं की कुर्सियां घेर लीं। इनमें पीएम मोदी की कुर्सी भी थी। महिला सांसदों के हाथ में बड़े बैनर थे, जिन पर लिखा था- जो सही है, वो करो। ये सांसद मंगलवार को हंगामे के बाद 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन का विरोध कर रही थीं। हंगामे के चलते स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित कर दी। कुछ मंत्रियों ने विपक्षी सांसदों से जाने को कहा, इसके बाद उन्होंने घेराव बंद किया। PM मोदी की स्पीच पढ़ने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read More
    Previous Article
    Abhishek Bachchan at 50: On reinvention, failures - EXCLUSIVE
    Next Article
    Chaitra Navratri 2026: Know Rare Astrological Yogs, Ghatasthapana Muhurat, And Spiritual Significance

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment