Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव:26 फरवरी से नॉमिनेशन; महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7 सीटें खाली हो रही

    8 hours ago

    राज्यसभा की 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने बुधवार को इसका ऐलान किया है। जिन सांसदों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है, उनकी जगह नए सदस्य चुने जाएंगे। जिन राज्यों में सीटें खाली हो रही हैं, उनमें महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। इन राज्यों से चुने गए 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। राज्य सभा चुनाव का शेड्यूल बैलेट पेपर पर खास पेन से होगी वोटिंग चुनाव आयोग ने कहा है कि वोट डालते समय केवल रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से दिए गए तय मानक का वॉयलेट रंग का स्केच पेन ही इस्तेमाल होगा। किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा। आयोग ने कहा है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में EVM और VVPAT को लेकर जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। आयोग के मुताबिक 5 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 1.20 लाख से ज्यादा लोगों ने डेमो कैंप में हिस्सा लिया। 1.16 लाख से ज्यादा लोगों ने मॉक वोट डाले। 10 फरवरी तक 29 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन लोकेशन मोबाइल डेमो वैन से कवर किए जा चुके हैं। यह अभियान EVM डेमो सेंटर और मोबाइल वैन के जरिए चलाया जा रहा है। --------
    Click here to Read More
    Previous Article
    2026 Winter Olympics: Japan leads skating, Germany sweeps bobsled
    Next Article
    Is The US Immigration Crackdown Hurting Jobs? What The Latest Fed Data Shows

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment