Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव शुरू:37 में 26 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, NDA को 8 सीटों का फायदा हो सकता है; नीतीश राज्यसभा जाएंगे

    11 hours ago

    राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू हो गई है। शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के नतीजे शाम तक आ जाएंगे। इनमें से 7 राज्यों की 26 सीटों पर तस्वीर लगभग साफ है। यहां उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इन तीन राज्यों में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। मौजूदा स्थिति में 37 में से 25 सीटें INDIA गठबंधन के पास हैं, जबकि 12 सीटें NDA के खाते में हैं। चुनाव के बाद तस्वीर बदल सकती है। NDA को 8 सीटों का फायदा ​हो सकता ​है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार राज्यसभा सांसद बनेंगे। वहीं 84 साल के शरद पवार महाराष्ट्र से निर्विरोध चुने गए हैं। ओडिशा-हरियाणा में उलटफेर के आसार, कांग्रेस-बीजेडी विधायकों को रिजोर्ट ले गए ओडिशा में विपक्षी बीजेडी और कांग्रेस ने रविवार को 5 विधायकों नोटिस जारी किया था। वहीं भाजपा ने अपने 82 विधायकों को पारादीप भेज दिया था। हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा ने अपने विधायकों की बाड़बंदी की है। कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों को शिमला के रिजॉर्ट भेजा था। भाजपा ने अपने सभी 47 विधायकों को निजी होटल में शिफ्ट किया था। बिहार में संख्याबल के हिसाब से एनडीए की 4 सीटों पर जीत तय। 5वीं सीट के लिए उलटफेर हो सकता है। एनडीए को 8 सीटों का फायदा हो सकता 10 राज्यों की जिन 37 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें 7 राज्यों की राज्यों की 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। एनडीए और विपक्ष को 13-13 सीटें मिली हैं। 26 में से पहले एनडीए के पास 8 सीटें थीं। अब चुनाव होने के बाद एनडीए के पास 13 सीटें हो जाएंगी। यानी 5 सीटों का फायदा हुआ। वहीं, 3 राज्य हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों में पहले एनडीए के पास 4 सीटें थीं। चुनाव के बाद 7 सीटें मिलने के आसार हैं। यानी यहां 3 सीटों का फायदा हो सकता है। इस तरह एनडीए को कुल 8 सीटों का फायदा होने के आसार हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 7 सीटें राज्यसभा चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    पाकिस्तान ने अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल:मीरपुर ODI में बांग्लादेश के रीव्यू को बताया गलत, मैच रेफरी से शिकायत की
    Next Article
    Rachel McAdams delivers emotional tribute at 2026 Oscars

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment