Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राज्यसभा चुनाव- ओडिशा में BJP-BJD विधायक भिड़े:3 कांग्रेसी विधायकों पर NDA को वोट देने का आरोप; बिहार महागठबंधन के 4 विधायकों ने वोटिंग नहीं की

    18 hours ago

    हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए सुबह 9 बजे से जारी वोटिंग पूरी हो गई है। जैसी संभावनाएं जताई जा रही थीं, इन चुनावों में वैसा ही कुछ होते दिख रहा है। तीनों राज्यों में क्रॉस वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा असर कांग्रेस के विधायकों पर देखा जा रहा है। बिहार में तीन कांग्रेसी और एक आरजेडी विधायकों ने वोट नहीं डाला है। सभी के फोन भी बंद आ रहे हैं। ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों पर NDA को वोट देने के आरोप लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरणदास ने कहा- कांग्रेस के दासरथी गोमांगो, सोफिया फिरदौस, रमेश जेना ने क्रॉस वोटिंग की है। क्रॉस वोटिंग में BJD के सौभिक बिस्वाल, चक्रमणि कंअर के नाम की भी चर्चा है। हरियाणा में इनेलो के दोनों विधायकों ने वोट नहीं करने का फैसला किया है। तीनों राज्यों की 11 सीटों पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटों की गिनती शाम को होगी। बिहार में एनडीए के सभी विधायकों ने वोट किया बिहार मे NDA के सभी 202 विधायकों ने वोट डाले। जबकि महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने वोट डाले हैं। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहला वोट डाला। यहां 90 में से 88 वोट डाले गए हैं। 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों में से 11 पर सोमवार को वोटिंग हुई, 26 सीटों पर पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इनमें 13 एनडीए को और 13 विपक्ष की सीटें हैं। अभी 37 में से 25 सीटें इंडिया गठबंधन के पास, जबकि 12 NDA के पास हैं। चुनाव के बाद तस्वीर बदल सकती है। NDA को 8 सीटों का फायदा ​हो सकता ​है। तीनों राज्यों के गणित को समझिए हरियाणा में 2 सीटों के लिए 3 कैंडिटेड मैदान में, विपक्ष को क्रॉस वोटिंग का डर हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। 2 सीटों के लिए चुनाव होगा, लेकिन 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। जीत के लिए 31 वोट जरूरी हैं। BJP के 48 विधायक हैं। BJP के एक प्रत्याशी संजय भाटिया का जीतना तय है। 17 वोट बचेंगे, जो निर्दलीय सतीश नांदल को जाएंगे। 3 निर्दलीय के अलावा इनेलो के 2 विधायक भी समर्थन दें तो संख्या 22 हो जाएगी। ये जीत से 9 वोट कम है। कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं। ये एकजुट रहे तो पार्टी प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध को 31 से ज्यादा वोट मिल सकते हैं। लेकिन, क्रॉस वोटिंग हुई तो नतीजे पलट सकते हैं। पहले भी ऐसा हो चुका है, जब कांग्रेस के पास संख्याबल होने के बावजूद उसके प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसा 2016 और 2022 में हुआ था। बिहार में चार सीटों पर वोटिंग- कांग्रेस के 2 विधायक गायब बिहार विधानसभा की 243 सीटें हैं। यहां 5 सीटों पर 6 कैंडिडेट हैं। NDA के 202 विधायक है। वहीं, महागठबंधन के 35 विधायक हैं। मतलब NDA को 4 सीटें आसानी से मिल जाएंगी। उसके पास 202 विधायक हैं। 41 वोट के लिहाज से 4 सीटें जीत के लिए 164 विधायक लगेंगे। इसके बाद NDA के पास 38 विधायक बचेंगे और 5वीं सीट जीतने के लिए उसे 3 और विधायकों का समर्थन चाहिए। वहीं, महागठबंधन के पास अभी 35 विधायक हैं। ओडिशा में 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला ओडिशा में विधानसभा की 147 सीटें हैं। यहां राज्यसभा की 4 सीटों के लिए चुनाव होगा, लेकिन 5 उम्मीदवार हैं। एक सीट पर जीत के लिए 30 विधायकों का समर्थन चाहिए। भाजपा के दो प्रत्याशी मनमोहन सामल और सुजीत कुमार की जीत तय है। BJD के पास 48 वोट हैं। उसने 2 उम्मीदवार उतारे हैं। संत्रुप्त मिश्रा और दत्तेश्वर होता। मिश्रा की जीत तय है। पेंच चौथी सीट पर फंसा है। भाजपा ने दिलीप राय को समर्थन दिया है। कांग्रेस के 14 और माकपा का एक विधायक होता के साथ हैं। क्रॉस वोटिंग पर नतीजे पलट सकते हैं। राज्यसभा चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    As Salman Khan's Galwan Film Changes Names, A Look At 2020 Clash
    Next Article
    भोजशाला देखने जाएंगे हाईकोर्ट जज, 2 को सुनवाई:याचिकाकर्ताओं की सुनवाई से पहले निरीक्षण करेंगे जस्टिस; सर्वे रिपोर्ट पर मुस्लिम पक्ष की आपत्ति

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment