Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राज्यसभा चुनाव- हरियाणा में करीब 6 घंटे बाद काउंटिंग शुरू:एक कांग्रेस MLA का वोट रद्द; NDA ने बिहार-ओडिशा की 9 में 8 सीटें जीतीं

    1 day ago

    हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर सोमवार को चुनाव हुए। तीनों राज्यों में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। बिहार की सभी 5 सीटों और ओडिशा की 4 सीटों के नतीजें आ गए हैं। दोनों राज्यों की 9 में से 8 सीटों पर NDA या NDA समर्थित कैंडिडेट्स ने जीत दर्ज की है। हरियाणा की दो सीटों पर शाम 5 बजे से काउंटिंग रुकी हुई है। भाजपा ने कांग्रेस के दो विधायकों के वोट में सीक्रेसी लीक होने की शिकायत की थी। मामला चुनाव आयोग के समक्ष गया है। वहां से फैसला होने और अनुमति मिलने के बाद काउंटिंग होगी। भास्कर सूत्रों के अनुसार, इनमें एक कांग्रेस MLA का वोट रद्द हो गया है। दूसरे विधायक के वोट की जांच की जा रही है। वहीं, चुनाव आयोग ने मंत्री अनिल विज के वोट पर कांग्रेस की आपत्ति को रद्द कर दिया है। हरियाणा की दो सीटों में से एक पर BJP कैंडिडेट संजय भाटिया की जीत तय बताई जा रही है। दूसरी सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के बीच मुकाबला है। राज्यवार राज्यसभा के रिजल्ट… बिहार: CM नीतीश, बीजेपी प्रेसिडेंट को 44-44 वोट; महागठबंधन के 4 विधायकों ने नहीं की वोटिंग बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेशनल बीजेपी प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने 44-44 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। JDU के रामनाथ ठाकुर को 42 वोट और RLSM चीफ उपेंद्र कुशवाहा को 42 वोट मिले। भाजपा कैंडिडेट शिवेश राम को 30 वोट मिले थे। हालांकि, दूसरी वरियता के आधार पर उन्होंने 37 वोट पाने वाले RJD के एडी सिंह को हरा दिया। NDA के सभी 202 विधायकों ने वोट डाले थे। महागठबंधन की तरफ 37 विधायकों ने ही वोट डाले। जीत के लिए 41 विधायकों की जरूरत थी। आरजेडी ने अमरेंद्र धारी सिंह को उम्मीवार बनाया था, लेकिन विपक्ष के 4 विधायक वोट करने ही नहीं पहुंचे। इनमें ढाका सीट से RJD विधायक फैसल रहमान और कांग्रेस के दो विधायक सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास शामिल हैं। ओडिशा : दो सीटों पर भाजपा, एक पर निर्दलीय की जीत; BJD के खाते में एक सीट गई ओडिशा में भाजपा के मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और NDA समर्थित निर्जलीय उम्मीदवार दिलीप रे ने जीत हासिल की। चौथी सीट पर बीजू जनता दल (BJD) के संत्रुप्ता मिश्रा विजयी हुए। BJD के दत्तेश्वर होता को हार का सामना करना पड़ा। भुवनेश्वर में राज्यसभा की वोटिंग के दौरान BJD और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई हुई। कुल 37 सीटों पर चुनाव, इनमें 26 पर उम्मीदवार निर्विरोध जीते चुनाव आयोग ने 18 फरवरी को 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान किया था। इनमें से 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए, क्योंकि इन सीटों पर जितनी सीटें थीं उतने ही उम्मीदवार मैदान में थे। इसलिए यहां मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। बाकी 11 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग हुई। राज्यसभा चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Susie Wiles won't take break from work for her breast cancer treatment; Trump praises 'incredible' chief of staff
    Next Article
    Trinamool Congress To Contest Assam Polls Independently

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment