Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान- शादी समारोह में शराब समझकर एसिड पीया, 4 मौत:एक की हालत गंभीर, सभी को सफाई करने के लिए बुलाया था

    9 hours ago

    भीलवाड़ा के गंगापुर कस्बे में शादी समारोह के दौरान साफ-सफाई के लिए बुलाए गए कुछ लोगों ने वहां रखी एसिड की बोतलों को शराब समझकर पी लिया। थोड़ी देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने के बाद चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। घटना अलोली गांव की है। गंगापुर में तीन ने तोड़ा दम घटना के बाद सभी पीड़ितों को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां तीन लोगों की गंगापुर में ही मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर एक घायल को भीलवाड़ा रेफर किया गया, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक का इलाज जारी हादसे में एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार एसिड शरीर में पहुंचने से आंतरिक अंग बुरी तरह झुलस गए, जिससे मौतें हुईं। समारोह स्थल पर मचा हड़कंप घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एसिड की बोतलें सफाई कार्य के लिए रखी गई थीं, जिन्हें शराब समझकर पी लिया गया। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read More
    Previous Article
    RERA Doing Nothing Except Facilitating Defaulting Builders: Supreme Court
    Next Article
    After 17 Years In Exile, Bangladesh's Tarique Rahman Set To Become PM

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment