Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान- शराब समझकर एसिड पीया, 4 की मौत:मृतकों में तीन महिलाएं भी; दावा- शादी वाले घर से चुराकर लाए थे बोतलें

    9 hours ago

    राजस्थान के भीलवाड़ा में 5 लोगों ने शराब समझकर एसिड पी लिया। इनमें तीन महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार सभी मजदूर हैं और शादी वाले घर से शराब की बोतलें समझकर एसिड ले आए थे। हादसा जिले के अलोली गांव में गुरुवार देर रात को हुआ। तीन लोगों ने हॉस्पिटल में दम तोड़ा पुलिस के अनुसार सभी ने अपने घर में ये एसिड पीया था। हादसे में बादामी (60) पत्नी जानकी लाल, जमनी (60) शंकर कंजर, रतन (42) पुत्र मिश्री लाल कंजर और उसकी पत्नी सुशीला (40) की मौत हो गई। वहीं, सनू (22) पुत्र पप्पू लाल कंजर की हालत गंभीर है। एसिड पीने के कुछ मिनटों बाद ही सभी की हालत बिगड़ने लगी। इन्हें तुरंत गंगापुर के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां तीन लोगों की मौत हो गई। दो को भीलवाड़ा रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान एक और मौत हो गई। एक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read More
    Previous Article
    DYK Rajpal Yadav has served 3 months in jail before?
    Next Article
    Rajpal Yadav in Jail LIVE Updates: राजपाल यादव को कोर्ट से लगा झटका, भतीजी की शादी में क्या शामिल हो पाएंगे?

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment