Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान-MP में पारा 33°C पार:हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी और पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट; हरियाणा में बूंदाबांदी की संभावना

    11 hours ago

    देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश में फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है और कई शहरों में तापमान 33°C से ऊपर पहुंच गया है। एमपी में सबसे गर्म खरगोन में तापमान 34.8 डिग्री पहुंच गया। हालांकि राजस्थान में शनिवार सुबह से जयपुर, दौसा सहित कई जिलों में बादल छाए हुए है। हरियाणा में भी पारा 31°C पार कर गया है, हालांकि आज से कुछ इलाकों में बादल और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। पर्यटक बड़ी संख्या में अटल टनल के पास बर्फबारी देखने पहुंचे, जिससे वहां जाम लग गया। पंजाब और चंडीगढ़ में धुंध व तेज हवा के चलते कुछ इलाकों में यलो अलर्ट जारी कर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग की केदारघाटी में शनिवार दोपहर बाद बारिश हुई है। आज कई जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश के मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान -25.8°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। अगले 2 दिन मौसम का हाल:
    Click here to Read More
    Previous Article
    Lutyens: Don’t judge an architect by his politics but his buildings
    Next Article
    खबर हटके- मरी हुई महिला की बच्चेदानी से जन्मा बच्चा:सरकारी कर्मी ने 14वीं बार बोर्ड परीक्षा दी; लोगों ने डस्टबिन से होली की मिठाई लूटी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment