Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान में दिन का तापमान 35°C पहुंचा:मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा में बारिश-ओलावृष्टि; उत्तराखंड में बर्फबारी, आज भी अलर्ट

    12 hours ago

    राजस्थान में फरवरी में ही तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। दिन का तापमान 35°C तक पहुंचा है। यहां बाढ़मेर का तापमान इतना रहा। 20 से ज्यादा शहरों का तापमान 30°C या इससे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान में 2°C से 3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य में मिनिमम टेम्परेचर 16°C के आस-पास है। इधर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि का असर है। MP में लो प्रेशर एरिया और दो ट्रफ के असर के चलते 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। इस दौरान शिवपुरी में ओलेवृष्टि भी हुई। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हुई। इसके साथ ही चमोली के गोपेश्वर में बारिश हुई। 3 जिलों उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है। इनमें सोमवार को दिल्ली में मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म रहा। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 30.5°C सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 5°C ज्यादा था। पालम का अधिकतम तापमान 28.6°C रहा। मौसम की दो तस्वीरें… अगले दो दिन का मौसम का अनुमान… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में फरवीर में चौथी बार बारिश हुई, दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में 2 टर्फ सक्रिय लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) और दो टर्फ के असर से मध्य प्रदेश में एक बार फिर आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को 10 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा, जबकि मंगलवार को बालाघाट-डिंडौरी समेत 5 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के 3 जिलों में बर्फबारी-बारिश की संभावना, केदारनाथ और मुनस्यारी में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी उत्तराखंड के 3 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक एक दिन पहले केदारनाथ धाम, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हुई। इसके साथ ही चमोली के गोपेश्वर में तेज हवा चली और बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Zakir Khan clarifies why he is going on hiatus from comedy
    Next Article
    भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ कांग्रेस की 'किसान महाचौपाल':राहुल-खड़गे भोपाल से शुरू करेंगे आंदोलन; जीतू बोले- किसानों की गर्दन तलवार पर रखी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment