Search

    Language Settings
    Select Website Language

    राजस्थान में राजनीतिक पार्टियों को 112.97 करोड़ चंदा मिला:जोधपुर के एक व्यक्ति ने 15 करोड़ दिए, कांग्रेस को हिंदुस्तान जिंक से 10 करोड़ मिले

    10 hours ago

    राजस्थान में साल 2024-25 में राजनीतिक पार्टियों को कुल 112.97 करोड़ का चंदा मिला है। सबसे ज्यादा 87.51 करोड़ बीजेपी को और कांग्रेस को 25 करोड़ मिले हैं। चुनाव आयोग में राजनीतिक पार्टियों की तरफ से दिए गए चंदे के ब्यौरे पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी को ही सबसे ज्यादा डोनेशन मिला है। बाकी पार्टियों को नाममात्र की रकम मिली है। आम आदमी पार्टी को 39 लाख और सीपीआई (एम) को 7 लाख रुपए मिले हैं। भाजपा और कांग्रेस को छोड़ दें तो अन्य दलों को मिलाकर कुल 46 लाख रुपए ही मिले हैं। राजस्थान में 77.46% चंदा BJP को, कांग्रेस को 22.12% प्रदेश में राजनीकि पार्टियों को दिए गए चंदे में सबसे ज्यादा 77.46% रकम BJP के पास आया है। कांग्रेस को कुल 22.12% चंदा मिला है। बाकी पार्टियों की इसमें 1 फीसदी की हिस्सेदारी भी नहीं है। बिजनेस घरानों ने दिए सबसे ज्यादा डोनेशन पार्टियों को चंदा देने में राजस्थान देश में 7वें नंबर पर है। राजस्थान में कॉर्पोरेट और बिजनेस घरानों ने पार्टियों को 69.271 करोड़ दिए हैं। व्यक्तिगत दानदाताओं की बात करें तो रकम करीब 43.70 करोड़ है। हिंदुस्तान जिंक ने बीजेपी को 15 करोड़, कांग्रेस को 10 करोड़ दिए हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने साल 2024-25 में बीजेपी को 15 करोड़ और कांग्रेस को 10 करोड़ का चंदा दिया। हिंदुस्तान जिंक कांग्रेस को सर्वाधिक चंदा देने वालों में शामिल है। हिंदुस्तान जिंक की पेरेंट ग्रुप की कंपनी वेदांता ने बीजपी को 67 करोड़ रुपए दिए हैं। जोधपुर के सत्यनाराण धूत ने बीजेपी को 15 करोड़ दिए व्यक्तिगत कैटेगरी में राजस्थान से सबसे ज्यादा चंदा जोधपुर के सत्यनारायण धूत ने दिया है। सत्यनारायण धूत ने बीजेपी को 15 करोड़ चंदा दिया है। इसके बाद जोधपुर के संजय धूत ने बीजेपी को 7 करोड़ का चंदा दिया है। जोधपुर के ही अनिश धूत ने बीजेपी को 2 करोड़ और दिनेश धूत ने 1 करोड़ दिए हैं। वंडर सीमेंट ने 11 करोड़ दिए राजस्थान की कंपनियों में सबसे ज्यादा बीजेपी को हिंदुस्तान जिंक और श्रीसीमेंट ने 15-15 करोड़ दिए हैं। वंडर सीमेंट ने 11 करोड़, आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड, उदयपुर ने 5 करोड़ और जोधपुर की श्रीराम इंडस्ट्रीज ने 3 करोड़ रुपए का चंदा दिया है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Nepal Ex-PM KP Sharma Oli Arrested Over Gen Z Protests Day After Balen Shah Took Oath
    Next Article
    Bengaluru Weather Update: Will Rain Disrupt RCB vs SRH IPL 2026 Clash?

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment