Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान में पारा 40°C के करीब, MP में 37°C पहुंचा:उत्तराखंड में भी 30°C से ज्यादा, 3 दिन बाद बारिश-बर्फबारी संभव; हरियाणा में 33°C

    21 hours ago

    देशभर में मौसम ने एक बार फिर अलग-अलग तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में तेज गर्मी होने लगी है, जबकि पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मार्च की शुरुआत के साथ ही मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। अरब सागर में एंटी साइक्लोन बनने के कारण राजस्थान में तेजी से गर्मी बढ़ने लगी, तापमान भी बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40°C के करीब पहुंच गया है। यहां बाड़मेर में दिन का तापमान 39°C रहा। वहीं, मध्य प्रदेश में भी दिन का तापमान 3°C तक बढ़ गया है। 4 मार्च को प्रदेश में अधिकतम तापमान 37°C से ज्यादा रहा। रात में मिनिमम तापमान 19°C रहा। इंदौर और उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 36.5°C राजनांदगांव में रहा। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शिमला समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 2 दिन बाद बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। उत्तराखंड में अगले 3 दिन में तेजी से गर्मी बढ़ेगी। देहरादून में दिन का तापमान 32°C पहुंचा। अल्मोढ़ा में आज सुबह धुंध आई और तापमान भी कम रहा। अगले 2 दिन मौसम का हाल… 6-7 मार्च- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की संभावना। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में तापमान 37°C के पार. सामान्य से 3°C ज्यादा, इंदौर-उज्जैन संभाग सबसे गर्म मार्च की शुरुआत में ही मध्य प्रदेश में तेज गर्मी होने लगी है। पारा सामान्य से 3°C तक बढ़ गया है। 4 मार्च को प्रदेश में अधिकतम तापमान 37°C से ज्यादा रहा। रात में मिनिमम तापमान 19°C रहा। इंदौर और उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट, पारा 40°C के करीब, दिन में झुलसाने वाली धूप, रात ठंडी अरब सागर में एंटी साइक्लोन बनने से राजस्थान में गर्मी तेज हो गई। पश्चिम से तेज गर्म हवा चलने से राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई। बुधवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 39°C के नजदीक आ गया। जयपुर, अजमेर, चूरू, उदयपुर में भी अधिकतम तापमान 35°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: मार्च में मई वाली तपिश, रायपुर में दिन का तापमान 37°C, आज 38°C जा सकता है प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह ड्राई बना हुआ है। दिन के तापमान बढ़ने लगा है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2°C तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 37°C रहा। मिनिमम टेम्परेचर 11.9°C अंबिकापुर में रहा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: राज्य के 7 शहरों में दिन का तापमान 33°C से ज्यादा रहा, पलवल सबसे गर्म हरियाणा में गर्मी ने बढ़ने लगी है। राज्य का अधिकतम तापमान 35°C के करीब पहुंच गया है। 7 जिलों में तापमान 33°C से ऊपर रहा। सबसे अधिक 34.3°C पलवल में रहा, हिसार में पारा 33.5°C, नारनौल में 33.5°C, महेंद्रगढ़ में 33.4°C, नूंह में 33.6°C, भिवानी में 34.2°C और गुरुग्राम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पारा 33°C से ज्यादा रहा। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य में 3 दिन में और बढ़ेगी गर्मी, देहरादून में 32°C पहुंचा दिन का तापमान, 8-10 मार्च तक पहाड़ों में बर्फबारी उत्तराखंड में तीन दिन और तेजी से गर्मी बढ़ेगी। देहरादून के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में तेजी देखने को मिलेगी। मैदानी क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रहने के आसार हैं, जबकि पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ रहेगा। देहरादून में दिन का तापमान 32°C पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    इजराइल-ईरान जंग के बीच बंकर में शादी:अमेरिका ने पहली बार सबसे एडवांस मिसाइल दागी, 19 PHOTOS-VIDEOS
    Next Article
    रेणुका सिंह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट से बाहर:वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण आराम दिया, काशवी गौतम को मौका; 6 मार्च से पर्थ में मुकाबला

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment