Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान में ओले; एमपी-यूपी, बिहार समेत 12 राज्यों में बारिश:वेस्टर्न डिस्टर्बेंस में बदलाव के चलते अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में मौसम बदला

    2 days ago

    देश के 12 राज्यों में मौसम बदला हुआ है। मार्च के महीने में जहां पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी इलाकों राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी और बिहार में तेज बारिश के साथ-साथ ओले गिर रहे हैं। मौसम में बदलाव की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का बदला हुआ आकार है। आमतौर पर यह सिस्टम कर्व्ड (मुड़ा हुआ) होता है। इस बार यह सीधी लाइन में है। यह रेन बैंड 1000 किमी लंबा है। अफगानिस्तान से पाकिस्तान और इंडिया तक इसका असर है। दरअसल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिम से आने वाला बादलों का एक सिस्टम होता है। जो सर्दियों में उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी कराता है। क्लाइमेट साइंटिस्ट डॉ. प्रदीप के अनुसार, मौजूद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अपनी बनावट के कारण बेहद दुर्लभ है। जिससे शक्तिशाली आंधी-तूफान और गरज वाले बादल पैदा करने की क्षमता है। देशभर में बारिश-बर्फबारी की तस्वीरें… अगले दो दिन मौसम का हाल अब राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले गिरने से ठंडक राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं, गुरुवार को राजस्थान में आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने से पारा 11 डिग्री तक लुढ़क गया। बाड़मेर, अलवर में गुरुवार को 10mm से ज्यादा पानी बरसा। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश में ओले-बारिश, आज 34 जिलों में अलर्ट, ग्वालियर-जबलपुर में तेज आंधी चलेगी मध्य प्रदेश में 2 दिन से ओले-बारिश और आंधी का दौर चल रहा है। गुरुवार को प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में मौसम बदला रहा। कहीं ओले गिरे तो कहीं बारिश हुई। भोपाल में देर रात करीब एक बजे, फिर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे तेज पानी गिरा। मौसम विभाग ने ग्वालियर-जबलपुर समेत 34 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार के बेगूसराय में कोहरा, 10 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट बिहार में 38 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। 10 जिलों में तेज बारिश के साथ ही 60kmph की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। बारिश के चलते पटना में आज 3 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। इधर, बेगूसराय में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश के मथुरा में तेज बारिश, राज्य के 33 जिलों में बादल छाए रहेंगे उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह मथुरा में तेज बारिश हुई। प्रदेश के 33 जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक यानी 22 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहेगा। गुरुवार को बांदा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुलंदशहर और आगरा में धूल भरी आंधी चली। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा के 19 जिलों में आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं, 3 जिलों में सुबह से बारिश हरियाणा के तीन जिलों सोनीपत, महेंद्रगढ़ और पानीपत में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जहां गरज-चमक के साथ ओले गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। मार्च के महीने में दिसंबर जैसी ठंड का अहसास हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में रुक-रुककर बारिश-बर्फबारी, तापमान 12°C तक नीचे गिरा हिमाचल प्रदेश में रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी हो रही है। राज्य में इससे कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड फिर से लौट आई है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और तेज तूफान का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड के 4 जिलों में बर्फबारी; 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरी है। चारों धाम सफेद चादर से ढके हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Municipales, alliance avec Rachida Dati, présidentielle... L'interview en intégralité de Sarah Knafo
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:DGCA की भारतीय एयरलाइन्स को सलाह- 11 खाड़ी देशों के एयर स्पेस में जाने से बचें

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment