Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान में क्रिकेट फैंस कर रहे हवन, मंदिरों में भजन-कीर्तन:होटल्स में लगी स्क्रीन्स, पटाखों की दुकानों पर भीड़, जयपुर-अहमदाबाद फ्लाइट टिकट दोगुना महंगी

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इंडियन टीम की जीत के लिए राजस्थान के मंदिरों में हवन और भजन-कीर्तन किए जा रहे हैं। टीम की जीत की कामना करते हुए भक्तों ने खाटूश्याम मंदिर में तिरंगा भी चढ़ाया है। जयपुर, जोधपुर सहित कई शहरों में रेस्टोरेंट्स व होटल्स में फाइनल मैच दिखाने के लिए बड़ी स्क्रीन्स लगाई गई हैं। दिल्ली-मुंबई से बुलाए गए प्रोफेशनल एंकर्स भी इन इवेंट्स में होंगे। वहीं, मैच ने जयपुर से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट्स पर भी असर डाला है। अहमदाबाद में मैच देखने और संभावित जीत के बाद होने वाली जश्न में शामिल होने के लिए भी लोग बड़ी संख्या में जयपुर से जा रहे है। इस कारण फ्लाइट्स की टिकट दोगुना तक बढ़ गई हैं। रेलवे ने भी स्पेशल ट्रेन चलाई है। जयपुर से अहमदाबाद की फ्लाइट की कीमत दोगुनी हुई इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर फ्लाइट टिकट्स की रेट में भी बड़ा बदलाव हुआ है। जयपुर से अहमदाबाद के लिए जहां सामान्य दिनों में 7000 रुपए में फ्लाइट उपलब्ध होती थी। वहीं, आज फ्लाइट रेट की कीमत दोगुनी हो गई है। ऐसे में पैसेंजर को अहमदाबाद जाने के लिए 14000 से 15000 रुपए तक भुगतान करना पड़ रहा है। फाइनल मैच के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई मैच के लिए नई दिल्ली से साबरमती के लिए एक तरफा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 04062 नई दिल्ली-साबरमती आरक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 7 मार्च (शनिवार) को रात 11:45 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई। जो रविवार सुबह 4:50 बजे जयपुर पहुंची। 5:00 बजे यहां से आगे के लिए रवाना हुई। 2:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। राजस्थान में वर्ल्ड फाइनल को लेकर जश्न की तैयारियों से जुड़े PHOTOS….
    Click here to Read More
    Previous Article
    Iran–Israel War: Oil Depot Blaze, Missile Threats, and Ten Major Developments on Day 9
    Next Article
    पंजाब में मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना लॉन्च:हर महिला को 1 हजार रुपए महीना मिलेंगे; चीमा बोले- हरियाणा ने सिर्फ 20% को लाभ दिया

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment