Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान में कोहरा, तापमान 10 डिग्री लुढ़का:MP में 25 जिलों में बारिश, हरियाणा में ओले गिरे; उत्तराखंड के केदारनाथ में बर्फबारी

    10 hours ago

    देश के कई राज्यों में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। राजस्थान में पिछले दो दिन के दौरान बारिश के साथ ओले गिरे। इससे दिन के तापमान में 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। गुरुवार को कई जिलों में घना कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मध्य प्रदेश के 25 जिलों में गुरुवार को बारिश हुई। ग्वालियर समेत 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। भोपाल-इंदौर में बादल छाए रहने के आसार हैं। हरियाणा के भिवानी-रेवाड़ी में कल बारिश के साथ ओले गिरे। इससे तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब और चंडीगढ़ में इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं उत्तराखंड में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2–3 दिन उत्तर और मध्य भारत में कहीं बारिश तो कहीं साफ आसमान और तेज धूप का दौर जारी रहेगा।
    Click here to Read More
    Previous Article
    नवजोत सिद्धू की शायरी के पॉलिटिकल मायने क्या:पत्नी के बयान विवाद पर कहा- अब बात रुतबे की, राहुल की मीटिंग पर बोले- हर कोई नहीं आपके काबिल
    Next Article
    चंडीगढ़ सोनू शाह मर्डर केस, गैंगस्टर लॉरेंस कैसे बरी हुआ:2 गवाहों की मौत, 2 कोर्ट में मुकर गए, होटल रजिस्टर गायब, CCTV फुटेज जब्त नहीं

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment