SEARCH

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles
    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    राजस्थान में इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा बारिश:कुल्लू में लैंडस्लाइड, 5 की मौत; अहमदाबाद में करंट से पति-पत्नी की मौत

    1 day ago

    राजस्थान में इस मानसून सीजन राज्य के इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा बारिश 693.1mm हुई है। 108 साल पहले 1917 में 844.2mm बारिश दर्ज हुई थी। अब तक राज्य के 63% बांध फुल हाे चुके हैं। बीते तीन महीने की बात करें तो जून में 125.3mm, जुलाई में 290mm और अगस्त में 184mm बारिश रिकॉर्ड हुई। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार रात लैंडस्लाइड से टूटे घर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया। गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार रात बाइक सवार कपल पानी भरी सड़क से गुजर रहा था। रास्ते में गड्डे में करंट का तार था, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। यूपी में गंगा, यमुना समेत सभी बड़ी नदियां उफान पर हैं। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा के वृंदावन में हालात बिगड़ गए हैं। 50% इलाका बाढ़ प्रभावित है। राधा वल्लभ मंदिर में पानी भर गया। वृंदावन का परिक्रमा मार्ग पूरी तरह डूब चुका है। बांके बिहारी मंदिर से यमुना की दूरी 600 मीटर है, लेकिन अब महज 100 मीटर रह गई। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 48 जिले बाढ़ की चपेट में है। राज्यों में बाढ़ बारिश की तस्वीरें... राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझिए... देशभर के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान खत्म:6 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी; 8 बजे तक रिजल्ट; राधाकृष्णन और रेड्डी के बीच मुकाबला
    Next Article
    PM ने पंजाब में बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे किया:गुरदासपुर में प्रभावित किसानों से मिले; हिमाचल को ₹1500 करोड़ देने का ऐलान

    Related भारत Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment