Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान में गर्मी बढ़ी, बिहार-झारखंड में पारा 10° से नीचे:हिमाचल में 42 दिन बाद स्कूल खुले, जम्मू-कश्मीर में अगले 9 दिन बर्फबारी नहीं

    13 hours ago

    देश में फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही 3 प्रमुख मैदानी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पारा 30 डिग्री का आंकड़ा पार कर चुका है। इससे सर्दी का असर खत्म होने लगा है। हालांकि दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब-हरियाणा में तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बिहार-झारखंड के कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। इधर, पश्चिमी हिमालय में लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे। पहला 13 फरवरी और दूसरा 16 फरवरी से। इसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। हिमाचल प्रदेश में 42 दिन बाद स्कूलों का विंटर वेकेशन खत्म हो गया है। यहां गुरुवार से स्कूल खुल गए हैं। हालांकि प्रदेश के 10 कस्बों में तापमान 5 डिग्री से नीचे चल रहा है। जम्मू कश्मीर में मंगलवार-बुधवार को कुछ जगहों पर बर्फबारी से सर्दी बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 9 दिन तक प्रदेश में कहीं भी भारी बर्फबारी नहीं होगी। मौसम की 4 तस्वीरें… अगले दो दिन का मौसम… राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 25 शहरों में रात का तापमान बढ़ा, चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म प्रदेश में सर्दी का असर कम होने लगा है। दिन-रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को राज्य के 25 शहरों का तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में दिन में हल्की धुंध, बादल से धूप कमजोर रही। बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ। यहां पारा 31° तक पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: बादलों के कारण तापमान घटा, 5 दिन में दो सिस्टम एक्टिव होंगे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से बुधवार को बादल छाए रहे। जिससे दिन का तापमान घट गया। अगले 5 दिन में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहे हैं। इसके कारण अगले 3 से 4 दिन तक ठंड का असर बरकरार रहेगा। खासकर देर रात और सुबह के समय सर्दी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: 10 शहरों में तापमान 5॰C से कम, 16 से बारिश-बर्फबारी के आसार प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज कोहरे का अलर्ट है। मौसम विभाग ने मंडी और बिलासपुर में सुबह के समय विजिबिलिटी 100 मीटर से भी नीचे रहने की संभावना जताई है। प्रदेश के 10 कस्बों में तापमान 5 डिग्री से नीचे चल रहा है। कल्पा में माइनस 1.5॰, कुकुमसैरी माइनस 6.3॰ और ताबो माइनस 5.7॰ रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: गंगोत्री में पारा माइनस 21°C, मुनस्यारी में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3-4 दिन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और सर्दी असर बरकरार रहेगा। इधर, प्रदेश के 9 शहरों बद्रीनाथ, गंगोत्री, हर्षिल, हेमकुंड, केदारनाथ, यमुनोत्री, औली, आदि कैलाश, और मुनस्यारी में पारा माइनस में रिकॉर्ड किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: 3 डिग्री बढ़ा तापमान, 5 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस राज्य में मौसम के किसी नए सिस्टम या पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को नहीं मिल रहा है। अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि 5 दिन बाद यानी 17 फरवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: बगहा में घना कोहरा, विजिबिलिटी जीरो, अगले 48 घंटे में 3 डिग्री चढ़ेगा पारा प्रदेश में सुबह-शाम ठंड हो रही है। 18 फरवरी तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि आज बगहा में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी जीरो है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सुपौल और मोतिहारी में घना कोहरा दिखा। पटना में भी सुबह हल्की धुंध थी, लेकिन दिन में तेज धूप निकली थी। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: 13 जिलों में 25°C से ऊपर तापमान, कड़ाके की सर्दी से राहत हल्की बारिश होने के बावजूद दिन के तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। बुधवार को हरियाणा के 14 जिलों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 29.2 डिग्री पलवल में रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: कई जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे, 2–3°C तक घटेगा तापमान प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। बादल छंटने के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। जंगल और पठारी इलाकों में अब भी ठंड का असर बरकरार है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे कम तापमान गुमला में 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब: तेज धूप से ठंड घटी, 16-17 को बारिश की संभावना पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से तेज धूप निकल रही है। इससे ठंड कम हो गई है। हालांकि 16 और 17 को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटे में तापमान फरीदकोट में 27.3 डिग्री दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Why Some Animals Are Still Labelled As Primitive Though None Exist
    Next Article
    Garena Free Fire Max Redeem Codes (February 12): Act Fast To Get Your Hands On Skins, Diamonds, More

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment