Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान में 9 साल की छात्रा को हार्ट अटैक, मौत:स्कूल ग्राउंड में खेलते समय गिरी; बड़े भाई की भी इसी तरह जान गई थी

    12 hours ago

    नागौर के निजी स्कूल में प्रार्थना से पहले खेलते समय 9 वर्षीय छात्रा की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। छात्रा खेलते हुए ग्राउंड में गिर गई थी। स्कूल स्टाफ तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करीब चार महीने पहले 16 साल के बड़े भाई की भी ऐसे ही घर पर ही अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। घटना गोटन कस्बे की गोटन इंटरनेशनल स्कूल में 23 फरवरी की सुबह करीब 7.48 बजे हुई। ग्राउंड में अचानक खड़ी-खड़ी गिरी स्कूल डायरेक्टर रामकुंवार ओला ने बताया- तालनपुर निवासी राजेंद्र बापेडिया की बेटी दिव्या पांचवीं क्लास की छात्रा थी। रोजना की तरह बुधवार (25 फरवरी) की सुबह स्कूल आई थी। ग्राउंड में प्रार्थना से पहले बच्चे पहुंच रहे थे। इस दौरान खेलते समय दिव्या खड़ी-खड़ी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। घटना से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों को सूचना देने के साथ ही स्कूल स्टाफ ने छात्रा को संभाला। बिना देर किए गोटन के राजकीय हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम से किया इनकार डॉक्टर्स के अनुसार, छात्रा के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं थे। प्राथमिक जांच में कार्डियक अरेस्ट से मौत होना माना गया है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया, शव परिजनों को सौंप दिया गया। चार महीने में दो संतानों को खोया परिजनों ने बताया- दिव्या के बड़े भाई अभिषेक की मौत भी ऐसे ही अचानक हो गई थी। चार महीने पहले 9 सितंबर को घर पर ही खेलते समय अचानक बेहोश हो गया था। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था। दोनों भाई बहनों की एक तरह से मौत के बाद गांव में शोक है। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। --- संबंधित ये खबर भी पढ़ें … 9वीं क्लास की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत:स्कूल में बिगड़ी तबीयत, दो साल पहले हुई थी सर्जरी जालोर के एक निजी स्कूल में 9वीं क्लास की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। छात्रा की 2 साल पहले भी सर्जरी हुई थी। घटना बागोड़ा की आज सुबह 9 बजे की है। पूरी खबर पढ़िए SMS ​हॉस्पिटल के डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत:महाराष्ट्र में सेमिनार के दौरान सीने में उठा दर्द; तीन दिन पहले महिला की सर्जरी की थी सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल के सीनियर जनरल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read More
    Previous Article
    तड़के साढ़े 4 बजे का वक्त, हाथ में राइफल... लखनऊ मानवेंद्र हत्याकांड में उस दिन क्या हुआ? डीसीपी ने बताया
    Next Article
    'सलीम खान की तबीयत में सुधार हो रहा है':आमिर खान ने हेल्थ अपडेट दी, दूसरी बार सलमान के पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment