Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान में 35 हजार बसें बंद, टैक्सियों की भी हड़ताल:धमकी- मोदी की रैली के लिए भी नहीं देंगे, पैसेंजर्स बोले- रोडवेज में चढ़ भी नहीं पा रहे

    18 hours ago

    राजस्थान में परिवहन विभाग कार्रवाई के विरोध में निजी बस ऑपरेटर्स ने सोमवार रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बस ऑपरेटर्स का दावा है कि प्रदेश की करीब 35 हजार कॉन्ट्रैक्ट कैरिज, स्टेट कैरिज और लोक परिवहन बसों का संचालन बंद हो गया है। जयपुर सहित कई शहरों में मंगलवार सुबह से इसका असर दिख रहा है। बस एसोसिएशन ने 28 फरवरी को अजमेर में होने वाली पीएम की रैली के लिए भी बसें नहीं देने का ऐलान किया है। हालांकि, जोधपुर में बसें चल रही हैं। वहीं, टैक्सी ऑपरेटर्स ने भी बस हड़ताल को समर्थन दिया है। इधर, रोडवेज बसों में मंगलवार सुबह यात्री भार बढ़ गया है। जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर यात्री बसें नहीं मिलने की शिकायत करते नजर आए। चक्काजाम की धमकी, जोधपुर में हड़ताल बेअसर ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को उन्हें सचिवालय में वार्ता के लिए बुलाया गया था, लेकिन बातचीत में कोई सहमति नहीं बन सकी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से आरसी सस्पेंड की गई बसों की सूची मंगवाई गई है और मंगलवार को फिर बातचीत होगी। शर्मा ने बताया कि रात 12 बजे से हड़ताल प्रभावी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर सहमति नहीं बनती है तो बस ऑपरेटर्स सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेंगे। वहीं, जोधपुर में मंगलवार सुबह प्राइवेट बसों का संचालन सामान्य रहा। यहां हड़ताल का असर नहीं दिखा। 15 लाख से ज्यादा पैसेंजर्स प्रभावित होने का दावा निजी बस ऑपरेटर्स का दावा है कि टैक्सी यूनियन ने भी उनके समर्थन में हड़ताल की है। हालांकि, टैक्सी ऑपरेटर्स के किसी संगठन ने इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं, प्राइवेट बस संचालकों का कहना है राजस्थान से आने-जाने वाली 35 हजार बसों से डेली 15 लाख से ज्यादा पैसेंजर्स सफर करते हैं। हड़ताल होने से इन्हें परेशानी होगी। हड़ताल का सबसे अधिक असर जयपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर में दिख रहा है। जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर सरकारी बसों की कम संख्या के कारण पैसेंजर्स परेशान हो रहे हैं। अब देखिए- प्राइवेट बसों की हड़ताल से जुड़ी PHOTOS.. … अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read More
    Previous Article
    शंकराचार्य बोले-IPS अजय पाल शर्मा साजिश रच रहे:आशुतोष महाराज के साथ केक काटते फोटो दिखाई; हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की
    Next Article
    Political War Erupts Over Death Of TMC Leader Mukul Roy, TMC Leader Blames BJP

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment