Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान की सूफिया 98 घंटे तक खतरनाक पहाड़ों पर दौड़ीं:गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड, पहले भी मनाली-लेह के रास्ते पर की थी रनिंग

    1 month ago

    अजमेर की रनर सूफिया सूफी (40) ने एक और गिनीज विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सूफिया सूफी ने हिमाचल प्रदेश के मनाली से लेह तक 430 किलोमीटर की दूरी 98 घंटे 27 मिनट में पूरी की। सूफिया सूफी इससे पहले 4 रिकॉर्ड बना चुकी हैं। रनर ने बताया- मनाली से लेह तक पांचों ऊंचे और खतरना दर्रों (पहाड़) को पार करते हुए सबसे तेज रन पूरा किया। यह एक हाई-एल्टीट्यूड एंड्योरेंस रनिंग चैलेंज था, जिसमें 8500 मीटर से ज्यादा की कुल चढ़ाई शामिल थी। इसकी दूरी 430 किलोमीटर थी। यह रेस मैंने 31 अगस्त 2023 को पूरी किए थी। यह अवॉर्ड 2 फरवरी को मिला है। 2021 में रन 156 घंटे में पूरा किया था सूफी ने आगे बताया- मैंने इससे पहले 2021 में यह रन 156 घंटे में पूरा किया था, जो उस समय एक रिकॉर्ड था। लेकिन बाद में एक रनर प्रीति ने 100 घंटे से ज्यादा में पूरा कर रिकॉर्ड तोड़ दिया। तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वह एक बार फिर दौड़ेंगी और नया रिकॉर्ड बनाएंगी। रेस के दौरान पेट में इन्फेक्शन हुआ मैंने रनिंग की शुरुआत फिटनेस को बेहतर करने के इरादे से की थी। धीरे-धीरे यह मेरा जुनून बन गया। इस रेस के दौरान पेट में इन्फेक्शन होने के बावजूद, मैंने हार नहीं मानी और इसे पूरा किया। मनाली से लेह तक के दुर्गम रास्तों पर दौड़ना आसान नहीं था। यह रेस दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण रेसों में से एक है। ग्राउंड हैंडलिंग ऑफिसर की नौकरी छोड़ी, फिर रनिंग चुनी सूफी का जन्म 1 अगस्त 1985 को अजमेर (वैशाली नगर, मित्र नगर रातीडांग रोड) में हुआ। उन्होंने बताया मैंने अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। मैं फिलहाल मनाली में रहती हूं। साल 2008 में मैं दिल्ली चली गई और वहां एविएशन का कोर्स किया। साल 2009 में मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग ऑफिसर की नौकरी मिली, लेकिन 2019 में मैंने नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह से रनिंग को समर्पित कर दिया रनर सोफिया, जो पहले ही ये रिकॉर्ड बना चुकी हैं भारत में पूर्व से पश्चिम तक दौड़, फिर दुनिया का चक्कर रनर ने कहा- 1 अगस्त से भारत में पूर्व से पश्चिम तक दौड़ेंगी, यदि मैं ये रेस पूरी करती हूं तो फिर से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाएगा। इसके बाद दिसंबर से रन अराउंड द वर्ल्ड शुरू होगा। इसमें 30,000 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। इसमें करीब 630 दिनों में 30 देशों को कवर करने का लक्ष्य है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर विवाद:मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजा गया, ‘पंडित’ शब्द को अपमानित करने का आरोप
    Next Article
    NYT Connections Answers (February 5): Puzzle #969 Too Hard For You? Check Hints, & Solution

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment