Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान बजट- फ्री इलाज, सस्ती बिजली:8वें वेतन आयोग के लिए कमेटी; स्कूली बच्चों को जादुई पिटारा देगी सरकार; होमगार्ड के 5 हजार पद बढ़ाए

    2 days ago

    राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बुधवार (11 फरवरी) को लगातार तीसरा फुल बजट पेश किया। करीब 2 घंटे 54 मिनट के बजट भाषण में दीया कुमारी ने सरकारी कर्मचारियों, किसानों के साथ हेल्थ सेक्टर, पेयजल, ट्रांसपोर्ट सेक्टर में कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा- 8वें वेतन आयोग के लिए हाईपावर कमेटी बनाई जाएगी। परीक्षाओं के लिए नई टेस्टिंग एजेंसी का भी बजट में ऐलान किया। सरकार स्कूली बच्चों को खेल किट और जादुई पिटारा भी देगी। असहाय, विमंदित, लावारिस मरीजों को अब फ्री इलाज मिलेगा। बजट में मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में अब कर्ज की सीमा को 1 लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख किया है। वित्त मंत्री ने कहा- सरकारी कर्मचारी की मौत पर उसकी पुत्रवधू को भी अनुकंपा नियुक्ति मिल सकेगी। साथ ही कर्मचारी के सरकारी नौकरी में रहते समय स्थायी दिव्यांग हो जाती है और वह नौकरी करने में असमर्थ है तो आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी। जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। साथ ही नई जल नीति लाने का भी ऐलान किया गया। करीब 6500 गांवों को हर घर नल हर घर जल योजना से जोड़ा जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में सरकार 1800 करोड़ रुपए की लागत से नई सड़कें और ब्रिज बनाएगी। 4 जिलों में एयरपोर्ट बनाने के लिए सर्वे भी किया जाएगा। अगले साल 15 नए रेलवे ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज भी बनाए जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार 30 हजार युवाओं को 10 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन देगी। झींगा पालने वाले को सस्ती बिजली भी दी जाएगी। इसके अलावा सरकार ने दूसरे राज्यों से गाड़ी खरीदने पर टैक्स में छूट का भी ऐलान किया है। सेक्टर वाइज बजट में क्या हुईं बड़ी घोषणाएं… बजट का आकार कितना… बजट पर कौन क्या बोला… ये खबरें भी पढ़ें… बजट का सार- ‘बिना घी का चूरमा’:323 करोड़ के जादुई पिटारे ने चौंकाया, हर वर्ग को लुभाया, जानिए क्यों नहीं की 1 लाख भर्तियों की घोषणा बजट में क्या सस्ता, क्या महंगा:स्टांप ड्यूटी पर सरचार्ज बढ़ा; जमीनों की DLC रेट्स में बदलाव सभी संभाग मुख्यालयों में ट्रैफिक लाइट हटेगी:जोधपुर सहित 8 जिलों में बनेंगे वॉर म्यूजियम; अजमेर-कोटा में टेक्नो हब; शेखावाटी में आएगा यमुना का पानी अटैची का रंग बदला, शायराना अंदाज में पढ़ा बजट:दीया कुमारी लाल बंधेज की साड़ी पहनकर पहुंचीं,बोलीं- आप देखिए, तो सही कितने सारे पन्ने हैं बजट से जुड़ी पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 WC: Sri Lanka crush Oman by 105 runs to go top of Group B
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को ED समन को चुनौती देने वाली याचिका वापस लेने की अनुमति दी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment