Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राज-डीके की नई फिल्म में सलमान खान बनेंगे रिटायरिंग सुपरहीरो:अप्रैल 2026 तक स्क्रिप्ट पूरी होने की संभावना, नवंबर में शुरू हो सकती फिल्म शूटिंग

    9 hours ago

    बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही एक अनोखे सुपरहीरो किरदार में नजर आ सकते हैं। खबर है कि फिल्ममेकर जोड़ी राज-डीके अपनी अगली फिल्म के लिए सलमान खान के साथ बातचीत कर रही है। यह फिल्म सुपरहीरो जॉनर पर आधारित होगी, लेकिन इसकी कहानी पारंपरिक सुपरहीरो फिल्मों से काफी अलग बताई जा रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कहानी एक ऐसे सुपरहीरो के इर्द-गिर्द घूमती है जो दुनिया को बार-बार बचाते-बचाते थक चुका है और अब अपनी जिम्मेदारियों से रिटायर होना चाहता है। वह सामान्य जिंदगी जीना चाहता है और सुपरहीरो की पहचान से दूरी बनाना चाहता है। लेकिन परिस्थितियां उसे ऐसा करने नहीं देतीं और बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जो उसे फिर से एक्शन में लौटने पर मजबूर कर देती हैं। कहानी में एक बड़े संघर्ष की ओर बढ़ता हुआ प्लॉट दिखाया जाएगा, जिसमें कॉमेडी और सुपरहीरो ड्रामा का मिश्रण होगा। सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘हैंकॉक’ की तरह एक अनोखे और थोड़े अलग अंदाज की सुपरहीरो कहानी हो सकती है। इसमें एक थका-हारा लेकिन शक्तिशाली हीरो दिखाया जाएगा, जो जिम्मेदारियों से भागना चाहता है, लेकिन आखिरकार हालात उसे फिर से हीरो बनने पर मजबूर कर देते हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान को इस फिल्म का कॉन्सेप्ट पसंद आया है, लेकिन उन्होंने अभी अंतिम हां नहीं कही है। अभिनेता चाहते हैं कि पहले पूरी स्क्रिप्ट तैयार हो और फिल्म का बजट भी संतुलित रखा जाए। सलमान किसी बहुत महंगे सुपरहीरो प्रोजेक्ट में काम करने के मूड में नहीं हैं, इसलिए उन्होंने निर्माताओं से कहा है कि कहानी और बजट दोनों को सही तरह से विकसित किया जाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अप्रैल 2026 में सलमान खान को फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट सुनाई जा सकती है। अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार हुआ, तो फिल्म की शूटिंग नवंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट को मिथ्री मूवी मेकर्स और रील लाइफ एंटरटेनमेंट मिलकर प्रोड्यूस कर सकते हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    IND vs ENG LIVE: India! India! chants echo outside Wankhede stadium as team bus arrives
    Next Article
    IRIS Dena Attack: Iran Asks Sri Lanka to Send Back Bodies of 87 Sailors

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment