Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रोहतक पहुंची स्क्वाड्रन लीडर की पार्थिव देह:राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, असम में सुखोई फाइटर प्लेन क्रैश में शहीद हुए

    22 hours ago

    असम में सुखोई फाइटर प्लेन क्रैश में शहीद हुए एयरफोर्स में स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव रोहतक के ककराना पहुंचा। कुछ देर में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अनुज शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा और मंत्री अरविंद शर्मा समेत काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं। अनुज शर्मा का परिवार गुरुग्राम रहता है। उनकी शादी होने वाली थी। इनकी मंगेतर भी पायलट हैं। 2 पॉइंट में स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा के बारे में जानिए… 2015 में एयरफोर्स में सिलेक्शन हुआ अनुज शर्मा का जन्म 9 अगस्त 1993 को रोहतक के ककराना गांव में हुआ। जब अनुज मात्र 7 साल के थे तो परिवार गुरुग्राम शिफ्ट हो गया। अनुज शर्मा की पढ़ाई लिखाई गुरुग्राम में ही हुई। पढ़ाई में शुरू से ही होनहार होने के कारण अनुज शर्मा का 2015 में एयरफोर्स में सिलेक्शन हो गया। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 2016 में ककराना गांव में अनुज का भव्य स्वागत भी किया गया। अनुज के पिता आर्मी से रिटायर अनुज शर्मा के पिता आनंद शर्मा भारतीय सेना में सूबेदार के पद से रिटायर हैं। उन्हीं को देखकर अनुज शर्मा ने भारतीय वायु सेना को जॉइन किया। शहीद अनुज शर्मा के एक छोटे भाई भी हैं। मनुज बीटेक की डिग्री लेकर इंग्लैंड में नौकरी करते हैं। वह भाई के शहीद होने की सूचना के बाद भारत लौट आए। अब जानिए कैसे क्रैश हुआ सुखोई फाइटर प्लेन जोराहट से भरी आखिरी उड़ान भारतीय वायुसेना के मुताबिक, SU-30 MK लड़ाकू विमान ने असम के जोराहट एयरबेस से गुरुवार शाम रेगुलर प्रैक्टिस के लिए उड़ान भरी थी। इसमें स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर सवार थे। उड़ान के कुछ समय बाद ही शाम करीब 7 बजकर 42 मिनट पर विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क टूट गया और विमान रडार से गायब हो गया। सर्च ऑपरेशन में मिला मलबा विमान के लापता होने के तुरंत बाद वायुसेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाश के दौरान पता चला कि विमान जोराहट से लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग के घने जंगलों में क्रैश हो गया है। वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी साझा कर दोनों अधिकारियों स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरागकर के शहीद होने की पुष्टि की।
    Click here to Read More
    Previous Article
    जींद की फैक्ट्री में आग, 4 महिलाओं की मौत:20 मजदूर झुलसे; मेन गेट पर बाहर से ताला लगा था, बाहर नहीं निकल पाए लोग
    Next Article
    AL Vijay reveals an UNTOLD story behind Time To Lead in Thalaivaa

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment