Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रोहित-कोहली ए प्लस से डिमोट होकर ग्रेड-बी पर खिसके:गिल, बुमराह और जडेजा को ग्रेड ए में जगह मिली, BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी

    3 weeks ago

    BCCI ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को डिमोट करके ए प्लस ग्रेड से बी ग्रेड में डाल दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने ए प्लस ग्रेड को समाप्त कर दिया है। कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ए ग्रेड में शामिल किया गया है। ग्रेड बी में टी-20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित 6 अन्य खिलाड़ियों को रखा गया है। बोर्ड ने सोमवार को 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल प्लेयर्स की लिस्ट जारी की। इसके मुताबिक ग्रेड सी में तिलक वर्मा और रिंकू सिंह समेत 17 खिलाड़ी हैं। बोर्ड ने अपने ग्रेड सिस्टम में बदलाव भी किया है। अब सेंट्रल कॉन्ट्रैट हासिल करने वाले खिलाड़ियों को 3 ग्रेड में बांटा गया है। इनमें A, B और C शामिल है। बोर्ड ने नए ग्रेड मॉडल की सैलरी स्ट्रक्चर के बारे में कुछ नहीं बताया है। पहले इसे बदलने की बात कही जा रही थी। मेंस कैटेगरी में 30 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जबकि, विमेंस कैटेगरी में 21 नाम शामिल हैं। रिटेंशन की पूरी लिस्ट देखिए… रोहित-कोहली को ग्रेड-ए से बाहर क्यों? रोहित और कोहली अब केवल वनडे खेल रहे हैं। इस वजह से दोनों को ग्रेड बी में डाला गया है। दोनों दिग्गजों ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था। उसके बाद मई-2024 मेंटेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। मेंस कैटेगरी के ग्रेड ए में 3, ग्रेड बी में 11 और ग्रेड सी में 17 खिलाड़ी रखे गए हैं। वहीं, विमेंस कैटेगरी में 21 प्लेयर्स के नाम हैं। ग्रेड C में कई नए और उभरते खिलाड़ियों को शामिल कर भविष्य की टीम इंडिया की नींव मजबूत करने का संकेत दिया गया है। विमेंस कैटेगरी में चार प्लेयर्स ग्रेड ए में शामिल विमेंस कैटेगरी में सिलेक्शन कमेटी ने 4-4 प्लेयर्स को ग्रेड ए और ग्रेड बी में जगह दी है। ग्रेड ए में कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रेड्रिग्ज और दीप्ति शर्मा शामिल हैं। जबकि ग्रेड बी में रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और स्नेह राणा के नाम शामिल हैं। महिलाओं के ग्रेड सी में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाली प्लेयर्स को रखा गया है। इनमें क्रांति गौड़ और काश्वी गौतम जैसे नाम हैं। ---------------------------------------------------------- BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी यह खबर पढ़िए… रोहित-कोहली का A+ ग्रेड खतरे में, गिल का प्रमोशन संभव 22 दिसंबर को होने वाली BCCI की मीटिंग में खिलाड़ियों का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सबसे बड़ा मुद्दा होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली A+ ग्रेड में हैं, लेकिन उनका टॉप ग्रेड से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। वजह यह कि दोनों खिलाड़ी अब केवल वनडे खेल रहे हैं। उनकी जगह शुभमन गिल, ऋषभ पंत और केएल राहुल के A+ ग्रेड में प्रमोशन पर चर्चा होगी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप- कनाडा का दूसरा विकेट गिरा:एनगिडी ने दोनों ओपनर्स को आउट किया, साउथ अफ्रीका ने 214 रन बनाए
    Next Article
    मणिपुर के लितान में हिंसा भड़की, 25 घर फूंके:उपद्रवियों ने गोलीबारी भी की; BSF-CRPF और असम राइफल्स के जवान तैनात

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment