Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राहुल-खड़गे की सभा में आने वालों को पुलिस ने रोका:भारत-यूएस डील के खिलाफ भोपाल में किसान महाचौपाल; राहुल बोले- देश को बेच दिया

    20 hours ago

    भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में आज राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर कांग्रेस की विशाल 'किसान महाचौपाल' आयोजित की जा रही है। सागर से आई महिला कार्यकर्ता 'इंडिया नॉट फॉर सेल' की शर्ट पहनकर प्रदर्शन स्थल पहुंची हैं। पुलिस न्यू मार्केट चौराहे से जवाहर चौक की ओर आ रही गाड़ियों को पहले ही रोक रही है। इन गाड़ियों में कांग्रेस समर्थक लोग थे। वहां, सभा स्थल पर बैरेकेडिंग की वजह से भी कार्यकर्ताओं को अंदर जाने में दिक्कत हो रही है। पुलिस और कार्यकर्ताओं में बहस भी होती देखी गई। इस कार्यक्रम को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारियों के लिए 50 हजार लोगों की क्षमता वाला डोम तैयार किया गया है। राहुल ढाई बजे भोपाल पहुंचेंगे। खड़गे बोले- दबाव में शर्तें मानने से देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली से रवाना होने से पहले कहा कि देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दबाव में आकर उनकी शर्तें मान लीं, जिससे देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी उठानी पड़ी। ऐसे फैसले लिए गए, जो किसानों के हितों के खिलाफ हैं और देश को कमजोर करते हैं। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली पार्टी नहीं है। राहुल बोले- कांग्रेस डटकर खड़ी रहेगी, पीछे नहीं हटेगी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील में प्रधानमंत्री ने देश को बेच दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते से देश का डेटा सौंपा गया, किसानों, टेक्सटाइल उद्योग और रोजगार को नुकसान पहुंचाया गया, जो शर्म की बात है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अमेरिका में अडानी से जुड़े मामलों को लेकर प्रधानमंत्री चिंतित हैं और 14 महीनों से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    AI समिट हंगामा- उदय भानु 4 दिन हिरासत में:पुलिस बोली- IYC प्रेसिडेंट ही मास्टरमाइंड; कांग्रेस ने कहा- गिरफ्तारी मोदी की सनक का नतीजा
    Next Article
    सोशल मीडिया पर रोक के खिलाफ टेक कंपनियों की मुहिम:फेसबुक, गूगल जैसी कंपनियों ने ईयू के सांसदों की लॉबिंग पर 1615 करोड़ रुपए खर्च किए

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment