Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी ने देश को बेच दिया:कहा- मैंने नरवणे जी की बात उठाई, मुझे रोका गया, भारत-यूएस डील के खिलाफ प्रदर्शन

    1 day ago

    भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर कांग्रेस ने 'किसान महाचौपाल' बुलाई है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सभा को संबोधित कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। राहुल ने कहा कि- राजनाथ सिंह, पीएम को फोन करते हैं। पीएम ने उनसे बात नहीं की। वो छिप गए अपने कमरे में और रक्षा मंत्री से कहते हैं कि आर्मी चीफ को बताओ जो वो उचित समझें वो करें। आर्मी चीफ अपनी किताब में लिखते हैं कि उस दिन मुझे हिंदुस्तान की सरकार ने अकेला छोड़ दिया। राहुल ने कहा- मैं संसद में ये बोलने की कोशिश कर रहा था, बोलने नहीं दिया गया। नरेंद्र मोदी ने अमित शाह की तरफ देखा और शाह खड़े हो गए। मुझे बाेलने नहीं दिया गया। तैयारियों के लिए 50 हजार लोगों की क्षमता वाला डोम तैयार किया गया है। दोनों नेता भोपाल पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से सीधे कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो रहे हैं। इधर, सभा स्थल पर जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। एसीपी ट्रैफिक अजय वाजपेयी ने बताया कि कार्यक्रम में आने वालों को प्लेटिनम प्लाजा और वीआईपी रोड डिपो की ओर से एंट्री दी जा रही है। वहीं जवाहर चौक, माता मंदिर और न्यू मार्केट की तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। इसके बावजूद कई मार्गों पर कांग्रेसी अब भी डटे हुए हैं। प्रवेश न मिलने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है, जबकि पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। राहुल बोले- कांग्रेस डटकर खड़ी रहेगी, पीछे नहीं हटेगी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील में प्रधानमंत्री ने देश को बेच दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते से देश का डेटा सौंपा गया, किसानों, टेक्सटाइल उद्योग और रोजगार को नुकसान पहुंचाया गया, जो शर्म की बात है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि अमेरिका में अडानी से जुड़े मामलों को लेकर प्रधानमंत्री चिंतित हैं और 14 महीनों से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। खड़गे बोले- दबाव में शर्तें मानने से देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली से रवाना होने से पहले कहा कि देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दबाव में आकर उनकी शर्तें मान लीं, जिससे देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी उठानी पड़ी। ऐसे फैसले लिए गए, जो किसानों के हितों के खिलाफ हैं और देश को कमजोर करते हैं। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली पार्टी नहीं है। सीएम बोले- राहुल तो राज्य की जनता से माफी मांगें सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी तो आज आ रहे हैं हम तो 365 दिन किसानों के लिए काम करते हैं। राहुल तो राज्य की जनता से माफी मांगें। उनकी सरकार 1956 में बनी, तब से लेकर 2003 तक सिंचाई का रकबा केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर क्यों रहा। कांग्रेस ने किसानों के साथ अन्याय किया। भोपाल में कांग्रेस के 'किसान महाचौपाल' की पल-पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस- मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर
    Next Article
    भोपाल में राहुल बोले-मुझे चीनी घुसपैठ पर बोलने से रोका:लोकसभा में जनरल नरवणे की बात उठाई थी; कांग्रेस का भारत-यूएस डील के खिलाफ प्रदर्शन

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment