Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    PM नरेंद्र मोदी की आज अजमेर में सभा:CM भजनलाल पहुंचे, 7KM का एरिया छावनी बना, जयपुर-अजमेर हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्ट

    12 hours ago

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) सुबह करीब 11 बजे अजमेर आएंगे। कायड़ विश्रामस्थली में उनकी सभा होगी। वह 9 से 14 साल तक की लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे। साथ ही, 16600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। 5 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभा स्थल के 7 किमी एरिया को अपने कब्जे में ले लिया है। जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे-8 पर किशनगढ़ से अजमेर मांगलियावास के बीच भारी वाहनों (ट्रक, टैंकर, डम्पर, ट्रैक्टर) की आवाजाही सुबह छह बजे से रोक दी गई है। इसके लिए भारी वाहनों को नसीराबाद होते हुए डायवर्ट किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष-सीएम पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सभा स्थल पर पहुंच चुके हैं। CM रात को ही अजमेर पहुंच चुके थे। वे सर्किंट हाउस में रुके थे। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे अजमेर के घूघरा हैलीपेड पर आएंगे। वे यहां पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वह बीकानेर के लिए रवाना होंगे। सभा स्थल की PHOTOS… सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन की PM अजमेर से करेंगे शुरुआत:हर साल हजारों महिलाओं की जान बचाएगा ये टीका, जानिए- कैसे, कहां लगेगा मुफ्त में पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    PM नरेंद्र मोदी की आज अजमेर में सभा:CM भजनलाल पहुंचे, 7KM का एरिया छावनी बना, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात
    Next Article
    मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बनेगा रवि शास्त्री स्टैंड:गावस्कर और सचिन के स्टैंड पहले से बने; 3 दिग्गजों का सम्मान भी होगा

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment