Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    PM नरेंद्र मोदी की आज अजमेर में सभा:7KM का एरिया छावनी बना, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, कुछ ही देर में CM पहुंचेंगे

    10 hours ago

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) सुबह करीब 11 बजे अजमेर आएंगे। कायड़ विश्रामस्थली में उनकी सभा होगी। वह 9 से 14 साल तक की लड़कियों में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे। साथ ही, 16600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे। 5 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभा स्थल के 7 किमी एरिया को अपने कब्जे में ले लिया है। नेशनल हाईवे-8 पर किशनगढ़ से अजमेर के बीच आज सुबह 6 बजे से भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे, राज्यपाल-सीएम कुछ देर में पहुंचेंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सभा स्थल पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रात को ही अजमेर पहुंच चुके थे। वे फिलहाल सर्किंट हाउस में हैं। कुछ ही देर में सभा स्थल पर पहुंचेंगे। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे अजमेर के घूघरा हैलीपेड पर आएंगे। वे यहां पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वह बीकानेर के लिए रवाना होंगे। सभा स्थल की PHOTOS… सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन की PM अजमेर से करेंगे शुरुआत:हर साल हजारों महिलाओं की जान बचाएगा ये टीका, जानिए- कैसे, कहां लगेगा मुफ्त में पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    NASA's Space Umbrella Project: Earth’s magnetic field vs. solar winds
    Next Article
    'Rare moment': Harvard University apologises over ‘insensitive image’ for Sanskrit course

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment