Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया:300 से ज्यादा कंपनियां दिखा रहीं एडवांस गैजेट्स; खेती, पढ़ाई और सेहत पर फोकस रहेगा

    23 hours ago

    भारत में आज 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने इवेंट में शामिल हुए स्‍टार्टअप्‍स के पवेलियंस में जाकर उनके इनोवेशंस की जानकारी ली। ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। समिट के साथ-साथ 'इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026' का भी आयोजन किया जा रहा है। यहां दुनियाभर की कंपनियां अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश करेंगे। यहां आम लोग देख सकेंगे कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है। 5 तस्वीरों में देखिए PM मोदी का एआई इम्पैक्ट समिट विजिट समिट में क्या बोले एक्सपर्ट इंफो एज के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन संजीव बिखचंदानी: AI नौकरियां खत्म नहीं कर रहा है, बल्कि काम करने की क्षमता (प्रोडक्टिविटी) को बढ़ा रहा है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे AI टूल्स को अपनाएं, वरना वे पीछे छूट सकते हैं। सिस्को सिस्टम्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर हरीश कृष्णन: AI आने वाली पीढ़ियों के लिए समाज में सुधार कर रहा है और इंसानी क्षमताओं को बेहतर बनाने में मदद कर रहा है। HCL टेक्नोलॉजीज के पूर्व सीईओ विनीत नायर: AI का असर 50% नौकरियों पर पड़ेगा, लेकिन साथ ही यह 50% नए रोजगार के मौके भी पैदा करेगा। CII नेशनल AI फोरम के को-चेयरपर्सन तेजप्रीत चोपड़ा: AI तेजी से दुनिया को बदल रहा है और हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है। हेल्थकेयर और खेती से लेकर शिक्षा और गवर्नेंस तक, AI हर काम को आसान बना रहा है। AI नौकरियां छीनने के बजाय नए रोल पैदा करेगा, एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देगा और भविष्य के वर्कफोर्स को तैयार करेगा। माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और साउथ एशिया के प्रेसिडेंट पुनीत चंडोक: AI नौकरियों को पूरी तरह खत्म नहीं करेगा, बल्कि उनके काम करने के तरीके को बदल देगा। AI किसी भी काम को छोटे-छोटे हिस्सों (टास्क) में बांट देगा जिससे काम करना आसान होगा। आपकी नौकरी कई सारे कामों का एक बंडल है। AI बस उस बंडल को खोलकर कामों को अलग-अलग कर देगा। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की 6 तस्वीरें PM मोदी बोले- दुनियाभर से आए लोगों का स्वागत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि आज से दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया 'AI इम्पैक्ट समिट' शुरू हो रही है। मैं इस समिट में हिस्सा लेने आए दुनिया भर के नेताओं, बड़े बिजनेसमैन, इनोवेटर्स, पॉलिसी बनाने वालों, रिसर्चर्स और टेक्नोलॉजी के जानकारों का दिल से स्वागत करता हूं। इस समिट की थीम 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' यानी 'सबका भला और सबकी खुशी' है। यह इंसानियत की तरक्की के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने के हमारे साझा संकल्प को दिखाती है। आम लोगों के लिए समिट में ये 5 चीजें होंगी खास सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन और मुकेश अंबानी सहित 40+ CEO 5 दिन का पूरा शेड्यूल: 19 को पीएम मोदी CEOs के साथ मीटिंग करेंगे विदेश मंत्रालय के वीडियो में देखिए समिट की जानकारी 7 चक्रों और 3 सूत्रों पर आधारित है पूरी समिट इस बार की चर्चाओं को 7 'चक्रों' में बांटा गया है, जिनमें ह्यूमन कैपिटल, सोशल एम्पावरमेंट के लिए समावेश, सुरक्षित और भरोसेमंद AI, इनोवेशन, साइंस, AI रिसोर्सेज का लोकतंत्रीकरण और आर्थिक विकास शामिल हैं। समिट की पूरी रूपरेखा तीन ‘सूत्रों’ पर टिकी है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘I am worthy, I choose happiness’: Do positive affirmations really work? What studies say
    Next Article
    JEE मेन सेशन 1 रिजल्ट घोषित:12 कैंडिडेट्स को मिला 100 पर्सेंटाइल, 3 राजस्‍थान से; यहां देखें स्‍कोरकार्ड

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment